बंगाल में ‘स्ट्रांग रूम’ की सुरक्षा को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग के बाद हाईकोर्ट से ममता को झटका
ममता बनर्जी
West Bengal Chunav Result: पश्चिम बंगाल में 4 मई को आने वाले चुनावी नतीजों से पहले सियासी पारा हाई है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक साथ तीन झटकों का सामना करना पड़ रहा है. इन सब के बीच सीएम ममता कई TMC नेता अपने समर्थकों के साथ खुदीराम अनुशीलन केंद्र के बाहर धरने पर बैठ गए. चुनाव से पहले इस तरह के सियासी हंगामे ने माहौल को और भी ज्यादा गरम कर दिया है.
ममता बनर्जी को सबसे पहला झटका एग्जिट पोल से लगा है, जिनमें भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है. कई सर्वे एजेंसियों ने बीजेपी को 140 से 170 सीट मिलने का अनुमान जताया है. जबकि टीएमसी को कम सीटे मिलने का अनुमान जताया गया है.
हालांकि कुछ सर्वे TMC की वापसी की भी संभावना जता रहे हैं.ममता बनर्जी ने इन एग्जिट पोल को मनगढ़ंत बताते हुए कहा कि यह कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने की साजिश है. जबकि 4 मई को नतीजे कुछ और ही रहने वाले हैं.
हाईकोर्ट ने दिया ममता को दूसरा झटका
दूसरा झटका कानूनी मोर्चे पर लगा, जब कोलकाता हाईकोर्ट ने TMC की दो अहम याचिकाओं को खारिज कर दिया है. इनमें मतगणना में केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती और काउंटिंग सेंटर बदलने के फैसले को चुनौती दी गई थी. अदालत ने साफ कहा कि इन याचिकाओं में कोई ठोस आधार नहीं है और चुनाव आयोग की प्रक्रिया वैध है.
भवानीपुर में जमकर हंगामा
तीसरा और सबसे नाटकीय घटनाक्रम कोलकाता में सामने आया, जहां EVM स्ट्रांग रूम को लेकर भारी विवाद खड़ा हो गया. ममता बनर्जी खुद भवानीपुर स्थित स्ट्रांगरूम पहुंचीं और देर रात तक वहीं मौजूद रहीं. TMC नेताओं ने आरोप लगाया कि CCTV फुटेज में कुछ लोग बैलेट पेपर के साथ छेड़छाड़ करते दिखे और बिना सूचना स्ट्रांग रूम खोला गया.इस दौरान पार्टी नेताओं ने धरना भी दिया और माहौल तनावपूर्ण हो गया.
वहीं BJP नेताओं ने इन आरोपों को खारिज करते हुए TMC पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है. सुरक्षा बलों को मौके पर तैनात करना पड़ा.इस पूरे विवाद पर चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि सभी EVM पूरी तरह सुरक्षित हैं और वायरल वीडियो पोस्टल बैलेट की नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है, न कि किसी तरह की धांधली हुई है.
मतगणना से पहले बढ़ते आरोप-प्रत्यारोप ने बंगाल की राजनीति को और गर्मा दिया है, अब सबकी नजर 4 मई के नतीजों पर टिकी है.
ये भी पढ़ें: PM मोदी ने जबलपुर क्रूज हादसे पर जताया दुख, मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान