PM मोदी ने जबलपुर क्रूज हादसे पर जताया दुख, मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(File Photo)
PM Modi On Jabalpur Cruise Incident: जबलपुर क्रूज हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख और संवेदना व्यक्त की है. सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि मध्य प्रदेश के जबलपुर में क्रूज पलटने से हुई जान-माल की हानि बहुत दुखद है. इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं.
2-2 लाख की आर्थिक मदद की घोषणा
सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है. पीएम ने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है. इसके साथ ही घायलों के बेहतर इलाज के लिए 50000 रुपये दिया जाएगा.
The loss of lives due to the capsizing of a boat in Jabalpur, Madhya Pradesh, is extremely painful. I extend my condolences to those who have lost their loved ones in this tragic mishap. Praying for the speedy recovery of the injured. The local administration is assisting those…
— PMO India (@PMOIndia) May 1, 2026
विपक्ष ने की मजिस्ट्रियल जांच की मांग
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बरगी डैम हादसे पर कहा कि मुझे पता चला कि एनजीटी ने डैम में क्रूज चलाने से माना किया था, तो क्रूज क्यों संचालित किया जा रहा था? किसके आदेश पर चल रहा था? उस अधिकारी पर कार्रवाई होना चाहिए?
जबलपुर क्रूज हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, 2-2 लाख मुआवजे का किया ऐलान#MadhyaPradesh #Jabalpur #BargiDam #MPNews | Bargi Dam Cruise Accident | Jabalpur News @PMOIndia pic.twitter.com/6FRqs9vUSc
— Vistaar News (@VistaarNews) May 1, 2026
उन्होंने आगे कहा कि दूसरा मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया तो फिर क्रूज चलाया गया. तीसरा क्रूज में बैठे लोगो पैट लाइफ जैकेट क्यों नहीं थी? कई लापरवाही सामने आ रही हैं. इस मामले की मजिस्ट्रियल जांच होनी चाहिए.
ये भी पढ़ें: ‘लाइफ जैकेट होती तो बच सकती थीं जानें…’, हादसे के बाद सामने आई सिस्टम की लापरवाही
28 लोगों का रेस्क्यू किया गया
बरगी डैम में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. राहत एवं बचाव दल अभियान में जुटा हुआ है. बताया जा रहा है कि क्रूज में 43 लोग सवार थे. इसमें से 28 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है. घटनास्थल से 9 लोगों के शव बरामद किए गए हैं और 6 लोग अभी भी लापता हैं.