ममता बनर्जी को फ‍िर लगा बड़ा झटका! मदन मित्रा ने थामा बागी गुट का दामन

TMC West Bengal: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है. ममता बनर्जी के पुराने सहयोगी मदन मित्रा ने बागी खेमे का दामन थाम लिया है.
मदन मित्रा और ममता बनर्जी

मदन मित्रा और ममता बनर्जी

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर चल रही खींचतान खत्‍म होने का नाम नहीं ले रही है. पार्टी के सीन‍ियर नेता और लंबे समय तक ममता बनर्जी के भरोसेमंद माने जाने वाले मदन मित्रा ने ममता गुट से दूरी बनाते हुए ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी खेमे में शामिल होने का फैसला किया है. इस घटनाक्रम को TMC के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है. खासतौर पर यह झटका ममता बनर्जी के लिए बड़ा माना जा रहा है.

मदन मित्रा ने पार्टी की विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय समितियों से इस्तीफा देने का ऐलान किया. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने केवल अपना कमरा बदला है, घर नहीं, यानी वे खुद को अब भी तृणमूल कांग्रेस का ही हिस्सा मानते हैं.

उनके इस बयान से साफ है कि वे संगठन के मौजूदा नेतृत्व से असहमत हैं, लेकिन पार्टी की मूल विचारधारा से दूरी नहीं बनाना चाहते हैं. मदन से पहले भी कई नेत पार्टी छोड़ चुके हैं.

अभ‍िषेक की वजह से छोड़ा ममता का साथ

ममता गुट की टीएमसी के भीतर नेतृत्व को लेकर लंबे समय से असंतोष चल रहा था. मदन मित्रा ने संकेत दिया कि शीर्ष नेतृत्व में बदलाव की मांग और फैसलों को लेकर मतभेद बढ़ते गए. खास तौर पर अभिषेक बनर्जी की भूमिका को लेकर उनकी नाराजगी सामने आई, जिसके बाद उन्होंने अलग राह चुनने का फैसला किया.

कई नेताओं ने थामा बागी गुट का हाथ

मदन मित्रा का यह कदम ऐसे समय पर आया है जब TMC पहले से ही आंतरिक गुटबाजी का सामना कर रही है. पिछले कुछ समय में कई नेताओं ने भी बागी गुट का समर्थन किया है, जिससे पार्टी के भीतर शक्ति संतुलन बदलता दिखाई दे रहा है. अब ऐसे में देखना होगा कि आने वाले द‍िनों में अब कौन सा नेता ममता को झटका देता है.

ये भी पढ़ें:पटना हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का एक्शन, यौन अपराधों पर फैसलों को लेकर दी बड़ी नसीहत

ज़रूर पढ़ें