TMC सांसद महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? अरेस्ट वारंट जारी, जानें किस मामले में हुआ एक्शन

TMC MP Mahua Moitra: महुआ मोइत्रा के खिलाफ नादिया जिले की कृष्णानगर कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया है. सबसे बड़ा सवाल है कि क्या अब महुआ मोइत्रा की गिरफ्तारी होगी?
TMC MP Mahua Moitra

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा

TMC MP Mahua Moitra: पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ कोर्ट की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ते नजर आ रही हैं. क्योंकि कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया है. उन पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने और कथित तौर पर भड़काऊ टिप्पणी करने का आरोप है. आरोप है कि महुआ मोइत्रा के खिलाफ हुई शिकायत के बाद भी कोर्ट में नहीं हुईं, जिसके बाद अब कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया. अब देखना होगा कि गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद महुआ मोइत्रा क्या करती हैं. सबकी निगाहें अब TMC सांसद पर टिकी हुई हैं.

जानकारी के अनुसार, महुआ मोइत्रा के खिलाफ कृष्णानगर की कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया है. हालांकि, जिस मामले में कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. वह मामला पुराना है. लेकिन कोर्ट ने लापरवाही बरतने की वजह से उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है.

महुआ मोइत्रा किसी घटना को लेकर कोर्ट पहुंची थी और इस दौरान कुछ महिलाओं के साथ अंडे लेकर कोर्ट परिसर में इकट्ठा हुईं. इसके बाद उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए सभी महिलाओं को चेहरा ढंकने की सलाह दी, ताकि पहचान न हो पाए. इसके साथ ही उन पर आरोप है कि उन्होंने सभी महिलाओं से अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही थी. जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो वीडियो के आधार पर 17 जून 2026 को उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई.

महुआ मोइत्रा के खिलाफ हुई थी शिकायत

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ शिकायत करने वाले ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया और दावा किया कि उनकी धार्मिक टिप्पणियों से दो समुदायों का अपमान हुआ. जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें पेश होने का आदेश दिया, लेकिन उन्होंने कोर्ट के आदेश की अवहेलना कीं और पेश नहीं हुईं. एक बार फिर कोर्ट ने उन्हें हाजिर होने के बुधवार की शाम 5 बजे तक समय दिया, लेकिन इस बार भी वे गैर-हाजिर रहीं. जिसके बाद उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का कोर्ट ने आदेश दिया.

ये भी पढ़ेंः चुनाव आयोग ने फिर बढ़ाई दिल्ली में SIR की डेट, जानें कब आएगी अंतिम सूची

कोर्ट के आदेश के बाद होगी गिरफ्तारी!

फिलहाल, अभी तक इस मामले को लेकर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और न ही उनकी पार्टी की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. अब सबकी निगाहें महुआ मोइत्रा पर टिकी हुई हैं कि क्या अब कोर्ट के आदेश के बाद उनकी गिरफ्तारी होगी? या फिर महुआ मोइत्रा कोर्ट के आदेश को अनदेखा करती रहेंगी. फिलहाल महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं.

ज़रूर पढ़ें