UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश को एक और झटका, स्वामी प्रसाद के बाद अब सलीम शेरवानी ने महासचिव पद से दिया इस्तीफा

UP Politics: समाजवादी पार्टी के वरीष्ठ नेता सलीम शेरवानी पांच सांसद रहे हैं.
UP Politics

समाजवादी पार्टी के वरीष्ठ नेता सलीम शेरवानी

UP Politics: देश में लोकसभा चुनाव जल्द होने वाले है. इससे पहले सभी राज्यों में सियासी हलचल तेज हो गई है. वहीं उत्तर प्रदेश की राजनीति में उठा-पटक तेज हो गई है. ऐसे में यूपी के महत्वपूर्ण राजनीतिक दलों में से एक समाजवादी पार्टी में भी सबकुछ ठीक नहीं. सूचना है कि सपा के कई नेता अपनी पार्टी से नाराज चल रहे हैं. कुछ दिनों पहले सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने पद से इस्तीफा दिया था. वहीं अब पांच बार से सांसद रहे सलीम शेरवानी ने भी पार्टी से नाराजगी जाहिर करते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है. लोकसभा चुनाव से पहले यह सपा के बड़ा के लिए बड़ा झटका है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें