डिवाइडर से टकराई पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह जसोल की कार, पत्नी की मौत, बेटा भी घायल

Manvendra Singh: जानकारी के मुताबिक, दिल्ली मुंबई-एक्सप्रेस वे रूट मानवेंद्र सिंह की कार एक पिलर से जा टकराई.
manvendra singh

मानवेंद्र सिंह व उनकी पत्नी चित्रा सिंह

Manvendra Singh: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक सड़क दुर्घटना में कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह की मौत हो गई. इस हादसे में पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह घायल बताए जा रहे हैं. हादसे में मानवेंद्र सिंह के बेटे हमीर भी घायल हैं और सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

राजस्थान कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया, “दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल की धर्मपत्नी चित्रा सिंह के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है. ईश्वर इस असहनीय दु:ख में शोकाकुल परिवार को हिम्मत दें, हादसे में घायल मानवेंद्र एवं अन्य परिवारजन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है.”

डिवाइडर से टकराई कार

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली मुंबई-एक्सप्रेस वे रूट मानवेंद्र सिंह की कार एक डिवाइडर से जा टकराई. इस दौरान मानवेंद्र सिंह, उनका बेटा हमीर सिंह और ड्राइवर भी घायल हो गए, जबकि मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह की मौत हो गई. ये हादसा अलवर के नोगांवा के पास स्थित खुसपुरी गांव के समीप हुआ. बताया जा रहा है कि घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मानवेंद्र सिंह जसोल की पत्नी चित्रा सिंह को मृत घोषित कर दिया.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें