Five Delicious Healthy Rainy Snacks: बारिश का मौसम आते ही मौसम सुहाना हो जाता है और कुछ गरमा-गरम व मसालेदार खाने का मन करता है. ऐसे समय में लोग अक्सर समोसे, कचौड़ी और तले हुए स्नैक्स खाना पसंद करते हैं. लेकिन ज़्यादा तला हुआ खाना सेहत और पाचन के लिए अच्छा नहीं होता. मानसून में Bacteria का खतरा भी बढ़ जाता है, इसलिए डॉक्टर और एक्स्पर्ट्स ताज़ा और साफ खाना खाने कीस लाह देते हैं. ऐसे में कुछ हेल्दी स्नैक्स स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ध्यान रखते हैं.
भुट्टा
बारिश के मौसम में गरमा-गरम भुट्टा खाना लगभग हर किसी को पसंद होता है. भुट्टे पर नींबू का रस, काला नमक और लाल मिर्च डालने से इसका स्वाद और बढ़ जाता है. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को एंटीऑक्सीडेंट भी देता है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं.
मखाना भेल
मखाना एक हल्का और पौष्टिक स्नैक है, जिसमें कैलोरी भी कम होती है. पहले मखाने को थोड़ा घी डालकर कुरकुरा होने तक भून लें. फिर इसमें बारीक कटा प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, चाट मसाला और नींबू का रस मिलाएं.
ओट्स या सूजी का चीला
अगर बारिश में कुछ गरम और पेट भरने वाला खाना चाहते हैं, तो ओट्स या सूजी का चीला बेस्ट ऑप्शन है. इसके घोल में गाजर, काली मिर्च और अपनी पसंद के मसाल मिलाकर तवे पर सेंक लें. इसे हरी पुदीने की चटनी के साथ खाने से स्वाद और भी बढ़ जाता है.
उबले हुए छोले की चाट
उबले हुए काले चने या सफेद छोले से बनी चाट स्वादिष्ट होने के साथ-साथ प्रोटीन से भरपूर होती है. इसमें खीरा, टमाटर, प्याज़, नींबू का रस और भुना जीरा मिलाकर तैयार करें. यह स्नैक लंबे समय तक पेट भरा रखता है.
ये भी पढ़ें-मानसून में बच्चों की सेहत का रखें खास ख्याल, डॉक्टरों ने बताए जरूरी हेल्थ टिप्स
बेक्ड या एयर-फ्राइड शकरकंद फ्राइज
अगर आपको फ्राइज खाना पसंद है, तो आलू की जगह शकरकंद के फ्राइज बनाकर खा सकते हैं. शकरकंद को लंबा काटकर उस पर थोड़ा ऑलिव ऑयल, नमक और पेरी-पेरी मसाला डालें. फिर इन्हें एयर फ्रायर या ओवन में पकाएं. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ विटामिन A और फाइबर का भी अच्छा स्रोत है.
