Holi 2026: उत्तर से लेकर दक्षिण तक… भारत की इन जगहों की होली है पूरी दुनिया में फेमस, आप भी बना लें प्लान
होली (फाइल इमेज)
Holi 2026: रंग, उल्लास और हंसी-खुशी के त्योहार होली का सबको बेसब्री से इंतजार रहता है. हर साल फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होली का त्योहार मनाया जाता है. इस साल यह त्योहार 4 मार्च 2026 को मनाया जाएगा. होली का त्योहार भारत के कई शहरों में अलग परंपरा के साथ मनाया जाता है, जो पूरी दुनिया में मशहूर है. इसमें शामिल होने के लिए दूर-दूर से पहुंचते हैं. आप भी जानिए उत्तर से लेकर दक्षिण तक भारत की उन जगहों के बारे में जहां की होली बहुत मशहूर है.
भारत में होली खेलने के लिए मशहूर जगहें
- मथुरा-वृंदावन, UP: मथुरा-वृंदावन में फूलों की होली खेली जाती है, जो पूरी दुनिया में मशहूर है.
- बरसाना, UP: बरसाना में लट्ठमार होली खेली जाती है. यहां महिलाएं नंदगांव से आए पुरुषों को लाठी मारती हैं. इस परंपरा के कारण यहां की होली मशहूर है. बरसाना में होली का त्याहोर करीब एक सप्ताह तक मनाया जाता है.
- जयपुर और उदयपुर, राजस्थान: राजस्थान के जयपुर और उदयपुर शहर में मनाई जाने वाली होली भी बहुत मशहूर है. यहां होली के मौके पर विशेष जश्न होता है, जिसमें राजपरिवार भी शामिल होते हैं.
- शांतिनिकेतन, पश्चिम बंगाल- यहां होली का त्योहार बसंत उत्सव के रूप में मनाया जाता है. युवा पारंपरिक वस्त्र पहनकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होते हैं और उसके बाद होली खेलते हैं.
- बिहार- बिहार में कुर्ताफाड़ होली खेली जाती है, जो बहुत मशहूर है. यहां लोग होली खेलते समय पर पुरुषों के शर्ट या कपड़ा फाड़ देते हैं. इतना ही नहीं ग्रामीण इलाकों में कहीं-कहीं कीचड़ और गोबर से भी होली खेली जाती है. खासतौर पर बिहार में होली को फगुआ कहते हैं.
- पंजाब: पंजाब के आनंदपुर साहिब में होली को ‘होला मोहल्ला’ के रूप में मनाया जाता है. यहां मार्शल आर्ट, घुड़सवारी और लंगर के साथ होली का आयोजन होता है.
- हम्पी, कर्नाटक: भारत के दक्षिणी राज्य कर्नाटक के हम्पी में होली का त्योहार एक अनोखे अंदाज में मनाया जाता है. यहां होली का त्योहार दो दिनों तक मनाया जाता है. लोग गली में इकट्ठा होते हैं. इसके बाद ढोल-नगाड़ों की थाप पर जुलूस निकालते हुए रंगों से खेला जाता है.
ये भी पढ़ें- अमरूद से निखरेगा आपका चेहरा, पिंपल्स और डलनेस दूर करने के लिए ऐसे बनाएं फेस पैक
इंदौर की ‘गेर’
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में होली के 5 दिन बाद रंग पंचमी के मौके पर गेर मनाई जाती है, जो बहुत ज्यादा मशहूर है. इस दिन पूरा शहर में रंगों से सराबोर हो जाता है. गेर करीब 300 साल पुरानी परंपरा है. यहां राजवाड़ा क्षेत्र में लाखों की संख्या में लोग जुटते हैं, फाग के गीत गाते हैं और रंग-पानी के टैंकरों के साथ होली खेलते हैं.