आंखों की सेहत लिए संजीवनी हैं ये 10 सुपरफूड, रूटीन में करें शामिल फिर देखें कमाल
आंखों की सेहत लिए 10 सुपर फूड
Ankho Ka Chasma Hatane Ke Upay: आजकल सुबह आंख खुलते ही मोबाइल देखने से लेकर दिनभर लैपटॉप और रात में टीवी देखने तक स्क्रीन हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन चुकी है. लगातार बढ़ते स्क्रीन टाइम के कारण आंखों में थकान, पानी आना और धुंधला दिखाई देने जैसी परेशानियां आम हो रही हैं.
बच्चों में भी कम उम्र में चश्मे की जरूरत बढ़ती दिखाई दे रही है. ऐसे में आंखों की देखभाल के लिए सिर्फ आई ड्रॉप या चश्मे पर निर्भर रहने के बजाय खान-पान पर ध्यान देना भी जरूरी है.
आंखों के लिए जरूरी है ये पोषक तत्व
- गाजर: इसमें बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जिसे शरीर विटामिन ए में बदलता है. इसे सलाद या सब्जी के रूप में खा सकते हैं.
- पालक: पालक में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. इसे सब्जी, दाल या सूप में शामिल किया जा सकता है.
- शकरकंद: यह विटामिन ए का अच्छा स्रोत है. इसे उबालकर या भूनकर खाना आसान विकल्प है.
- ब्रोकली: इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. इसे हल्का पकाकर डाइट में शामिल किया जा सकता है.
- शिमला मिर्च: लाल और पीली शिमला मिर्च में विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है, जो आंखों के लिए जरूरी पोषण प्रदान करता है.
- टमाटर: इसमें विटामिन सी के साथ लाइकोपीन पाया जाता है. इसे सलाद और सब्जियों में आसानी से शामिल किया जा सकता है.
- पपीता: पपीते में विटामिन ए और सी दोनों पाए जाते हैं. इसे नाश्ते में शामिल किया जा सकता है.
- संतरा और मौसमी: इन खट्टे फलों में विटामिन सी होता है, जो शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों में शामिल है.
- आम: आम में बीटा-कैरोटीन और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं. सीजन में इसे संतुलित मात्रा में खाया जा सकता है.
- कीवी: कीवी विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल है, जिसे संतुलित डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है.
ध्यान रखें कि किसी एक खाद्य पदार्थ से नजर तेज होने की गारंटी नहीं होती. संतुलित आहार के साथ स्क्रीन से नियमित ब्रेक लेना और आंखों की समय-समय पर जांच कराना भी जरूरी है.
ये भी पढे़ं- बच्चों को खाना खिलाते समय न दें मोबाइल, रुजुता दिवेकर ने बताया इसकी वजह और सही तरीका