MP News: असम से जंगली भैंसा लाने पर बनी सहमति, 28 फरवरी को बोत्सवाना से एमपी लाए जाएंगे 8 चीते

MP News: मुख्यमंत्री ने कहा कि जैव विविधता को समृद्ध करने के उद्देश्य से असम से जंगली भैंसा लाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी है.
8 cheetahs will be brought from Botswana to Madhya pradesh on February 28

बोत्सवाना से एमपी लाए जाएंगे 8 चीते

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ प्रदेश में पर्यटन विकास, रिजर्व फॉरेस्ट के विस्तार और वन्यजीव संरक्षण को लेकर विस्तृत एवं निर्णायक चर्चा हुई. बैठक में मध्य प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर वन्यजीव पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में ठोस रणनीति पर सहमति बनी.

असम से लाए जाएंगे जंगली भैंसा

मुख्यमंत्री ने कहा कि जैव विविधता को समृद्ध करने के उद्देश्य से असम से जंगली भैंसा लाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी है. वहीं इस वर्ष 28 फरवरी को बोत्सवाना से 8 चीतों के मध्य प्रदेश आगमन को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के बीच आवश्यक सहयोग, तकनीकी समन्वय और व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से विचार किया गया.

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि वन्यजीव संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय पर्यटन, रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए रिज़र्व फ़ॉरेस्ट का सुनियोजित विस्तार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: फर्जी परमिट से शराब ढोता रहा सोम ग्रुप, कोर्ट की फटकार के बाद आबकारी हरकत में, लाइसेंस सस्पेंड

एमपी में चीतों से जुड़ी मुख्य घटना

साल मुख्य घटना

2022 पहला 8 चीते आगमन (Namibia)
2023 12 चीते आगमन (South Africa); पहले शावक पैदा
2024 कई शावकों का जन्म; जंगली रिलीज़ की शुरुआत
2025 शावकों की संख्या बढ़ी; भारतीय-जन्मी चीता ने 5 शावक दिए; कई चीते जंगल में छोड़े गए
2026 बोत्सवाना से 8 चीते आने की योजना

ज़रूर पढ़ें