शिवपुरी में ‘साइको कुत्ते’ का आतंक, ढाई साल की मासूम का गाल जबड़े से चबाया; एक दिन में 65 लोगों को काटा

खूंखार साइको कुत्ते को पकड़ने के लिए नगर पालिका की टीम दिनभर घूमती रही. लेकिन शातिर कुत्ता दिनभर अपना ठिकाना बदलकर लोगों को निशाना बनाता रहा. साइको कुत्ते का हमला इतना घातक था कि एक व्यक्ति को 22 टांके लगाने पड़ गए.
In Shivpuri, a psycho dog attacked 65 people, including a two-and-a-half-year-old innocent, in a single day.

शिवपुरी में साइको कुत्ते ने ढाई साल की मासूम समेत 65 लोगों को एक ही दिन में अपना शिकार बनाया.

Input- कपिल मिश्रा

Shivpuri News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक साइको कुत्ते के आतंक से पूरा शहर परेशान हो गया. शुक्रवार को कुत्ते ने एक ढाई साल का मुंह अपने जबड़े से चबा लिया. बच्ची को बचाने आए लोगों पर भी हमला कर दिया. जिसमें एक अन्य युवक घायल हो गया. हालांकि किसी तरह मौके पर मोजूद लोगों बच्ची की जान बचाने में कामयाब हो गए. गंभीर रूप से घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. कुत्ता इतना खूंखार है कि उसने एक ही दिन में शहर के अलग-अलग इलाकों में जाकर 65 लोगों को अपना शिकार बनाया.

ठिकाने बदल-बदलकर लोगों पर करता रहा हमला

खूंखार साइको कुत्ते को पकड़ने के लिए नगर पालिका की टीम दिनभर घूमती रही. लेकिन शातिर कुत्ता दिनभर अपना ठिकाना बदलकर लोगों को निशाना बनाता रहा. सबसे दुखद घटना महल के पीछे लक्ष्मीबाई कॉलोनी रोड के पास हुई. यहां घर के बाहर खेल रही ढाई साल की मासूम पर कुत्ते ने हमला कर दिया. आसपास के लोग बचाने आए तो उनपर भी हमला किया, जिसमें एक युवक घायल हो गया. सभी ने मिलकर किसी तरह कुत्ते को वहां से भगाया, जिससे बच्ची की जान बच सकी. हालांकि बच्ची का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

बच्ची पर हमले के बाद कुत्ता विजयपुरम पहुंचा. यहां उसने बलराम सिंह नाम के एक व्यक्ति के हाथ में काट लिया. इसके बाद शाम साढ़े 3 बजे 8 साल की बच्ची पर हमला करके बुरी तरह जख्मी कर दिया. कुत्ते का शिकार हर वर्ग के लोग हुए. पंचर बनाने से लेकर व्यापारी तक कुत्ते ने किसी को नहीं बख्शा.

जानलेवा हमले के बाद 22 टांके लगाने पड़े

साइको कुत्ता दिनभर घूम-घूमकर पूरे शहर में लोगों को अपना निशाना बना रहा था. कमलागंज निवासी नितेश जाटव को गांधी पार्क के पास कुत्ते ने जानलेवा हमला कर दिया. नितेश जाटव ने बताया कि कुत्ते के हमले में मरते-मरते बचे. साइको कुत्ते का हमला इतना घातक था कि नितेश जाटव को 22 टांके लगाने पड़ गए.

हनुमान चौराहा, एमएम हॉस्पिटल, नवाब साहब रोड, खुड़ा बस्ती, कस्टम गेट, गांधी पार्क, फ्रूट मंडी समेत तमाम इलाकों में कुत्ते ने लगभग 65 लोगों पर हमला किया. कुत्ते का शिकार लोग दिनभर शुक्रवार को दिनभर जिला अस्पताल इलाज करवाने पहुंचते रहे. कई लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं. कुत्ते की आम लोगों पर हमला करने की घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है.

  • काले रंग के साइको कुत्ते का आतंक
  • ढाई साल की बच्ची का मुंह चबाया
  • एक ही दिन में 65 लोगों को बनाया शिकार
  • शहर में जगह बदल-बदलकर करता रहा हमला
  • कुत्ते के हमले में घायल एक व्यक्ति को 22 टांके लगे
  • देर शाम नगर पालिका को सफलता मिली

देर शाम नगर निगम को मिली कामयाबी

दिनभर नगर पालिका के लोग काले रंग के कुत्ते को ढूंढते रहे. लेकिन कुत्ता अपना ठिकाना बदलता रहा. देर शाम करीब साढ़े 7 बजे नगर पालिका के लोगों को कामयाबी मिली और कुत्ते को पकड़ लिया. कुत्ते का आतंक इतना है कि उसके पकड़े जाने के बाद भी शहर के लोग इस कदर खौफजदा हैं कि कहीं वो काला कुत्ता वापस ना आ जाए.

ये भी पढ़ें: यूट्यूबर मनीष पटेल की सह कलाकार अमृता सिंह को जान से मारने की धमकी, कहा- मेरी कोई गलती नहीं, गालियां दे रहे

ज़रूर पढ़ें