यूट्यूबर मनीष पटेल की सह कलाकार अमृता सिंह को जान से मारने की धमकी, कहा- मेरी कोई गलती नहीं, गालियां दे रहे

अमृता सिंह ने अपनी पोस्ट में लोगों से कहा, 'बिना गलती के ये ऐसे बोल रहे हैं और फिर ये जस्टिस की बात कर रहे हैं. क्या बोलूं मैं बताओ. क्या मैं एफआईआर करवाऊं. क्योंकि मेरी जान को खतरा है. आप लोग बताइए मैं क्या करूं. मैंने क्या गलत बोला है.'
Manish Patel's co-star Amrita Singh has received death threats.

मनीष पटेल की सह कलाकार अमृता सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है.

MP News: मध्य प्रदेश के बघेली कलाकार और यूट्यूबर मनीष पटेल की गिरफ्तारी के बाद उनकी सह कलाकार अमृता सिंह को जान से मारने की धमकी मिल रही है. अमृता सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके खुद इसको लेकर जानकारी देते हुए चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि मेरा कोई कसूर नहीं है. फिर भी मुझे गंदी-गंदी गालियां दी जा रही हैं.

‘इनकी हिम्मत देखो… कुछ भी बोल सकते हैं’

मनीष पटेल की ‘रील पत्नी’ अमृता सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट करके खुद की जान का खतरा जताया है. अमृता सिंह ने कहा, ‘कुछ लोग मुझे मारने की धमकी दे रहे हैं. गाली दे रहे हैं. लेकिन क्यों? मैं पूछती हूं क्यों? मैंने को रिली जाति या किसी महिला के लिए कुछ नहीं
बोला, फिर मुझे क्यों…मतलब हिम्मत देखो. इनको बोलना है. ये कुछ भी बोल सकते हैं. ये बोल रहे हैं कि इन पर कोई कोस भी नहीं होगा.’

लोगों से पूछा- क्या मैं FIR करवाऊं?

अमृता सिंह ने अपनी पोस्ट में लोगों से कहा, ‘बिना गलती के ये ऐसे बोल रहे हैं और फिर ये जस्टिस की बात कर रहे हैं. क्या बोलूं मैं बताओ. क्या मैं एफआईआर करवाऊं. क्योंकि मेरी जान को खतरा है. आप लोग बताइए मैं क्या करूं. मैंने क्या गलत बोला है.’

पहले कहा था- कलाकारों के साथ गलत हो रहा

इसके दो दिन पहले अमृता सिंह ने एक वीडियो जारी किया था. इसमें उन्होंने मनीष पटेल को गलत तरीके से जेल में डालने की बात कही थी. फेसबुक के वीडियो में उन्होंने कहा था कि ये लड़ाई किसी जाति की नहीं, बल्कि सभी कलाकारों के लिए हैं. मनीष पटेल के साथ ही नहीं हम सब कलाकारों के साथ गलत किया जा रहा है. इतनी बड़ी गलती नहीं थी कि जेल की सजा दी जाए.

बता दें ब्राह्मण समाज की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर यूट्यूबर मनीष पटेल पर एफआईआर दर्ज की गई थी. जिसके बाद मनीष पटेल ने कोर्ट में सरेंडर किया था. मनीष पटेल अभी जेल में बंद हैं. कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका भी खारिज कर दी. मनीष पटेल के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर्स हैं और वह कॉमिक वीडियो सोशल मीडिया पर डालते थे.

ये भी पढे़ं: MP में गर्मी को देखते हुए टीचर्स को राहत, ग्रीष्मकालीन छुट्टी 7 जून तक बढ़ाई गई; 15 जून को छात्रों का खत्म होगा समर वेकेशन

ज़रूर पढ़ें