MP के इन जिलों में होगी अग्निवीर भर्ती, 10 अप्रैल तक भरे जाएंगे फॉर्म, इतना मिलेगा वेतन

MP Agniveer Recruitment: जून महीने में भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी. कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (Common Entrance Exam) पहले 1 जून 2026 को आयोजित किया जाना था. अब इसे 15 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा.
agniveer Bharti common entrance exam 15 district in mp date salary and qualification

अग्निवीर भर्ती

MP Agniveer Recruitment: भारतीय सेना में सेवा का मौका तलाश रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. मध्य प्रदेश में आर्मी अग्निवीरों की भर्ती करने जा रही है. प्रदेश के 15 जिलों में भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी. इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है.

10 अप्रैल तक भरे जाएंगे फॉर्म

  • अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है.
  • आर्मी में भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 1 अप्रैल 2026 थी.
  • अब आवेदन भरने की अंतिम तारीख को 10 अप्रैल 2026 कर दिया गया है.
  • योग्य और पात्र उम्मीदवार निर्धारित समय अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
  • अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर विजिट कर सकते हैं.

इन जिलों के लिए भर्ती

मध्य प्रदेश के भोपाल, अशोकनगर, बैतूल, छिंदवाड़ा, दमोह, गुना, हरदा, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, पन्ना, रायसेन, राजगढ़, सीहोर और विदिशा जिलों के स्थायी निवासियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं.

जून में होगी भर्ती परीक्षा

  • जून महीने में भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी.
  • कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (Common Entrance Exam) पहले 1 जून 2026 को आयोजित किया जाना था.
  • अब इसे 15 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा.

इन पदों के लिए होगी भर्ती

  • महिला और पुरुषों के लिए भर्ती निकाली गई है.
  • अग्निवीर पुरुष के लिए पद- जनरल ड्यूटी, टेक्निकल पोस्ट, क्लर्क, स्टोरकीपर, ट्रेडमैन (10वीं पास), ट्रेडमैन (8वीं पास)
  • अग्निवीर महिला के लिए पद- आर्मी पुलिस, स्थायी कैडर के लिए – नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट और सिपाही फार्मा

ये भी पढ़ें: MP News: 2026 के अंत तक भोपाल-रामगंज मंडी रेल लाइन से बदलेगा सफर, दुराहा और श्यामपुर जैसे स्टेशनों पर पहली बार रूकेगी ट्रेन

कितना वेतन मिलेगा?

  • इस भर्ती के लिए आयु सीमा 71.5 से 21 वर्ष रखी गई है.
  • उम्मीदवार को 10वीं कक्षा न्यूनतम 45 फीसदी अंकों के साथ पास करना होगा.
  • शुरुआती वेतन 30000 रुपये मिलेगा. 4 साल की समयावधि पूरी होने के बाद 6.92 लाख वेतन पैकेज मिलेगा.
  • अग्निवीरों की सेवा अवधि समाप्ति के बाद 11.71 लाख रुपये मिलेगा.

ज़रूर पढ़ें