Indore: हनुमान जयंती पर फूलों से सजेगा बाबा रणजीत का बंगला, केसरिया महल में भक्तों को देंगे दर्शन

Indore: बाबा रणजीत केसरिया महल में अपने भक्तों को दर्शन देंगे. पूरे मंदिर को आज केसरिया पर्दों से सजाया जा रहा है. वहीं केसरिया रंग मंदिर में रंगा हुआ नजर आने वाला है.
Ranjit Hanuman Dham, Indore

रणजीत हनुमान धाम इंदौर

Indore News: इंदौर शहर में विराजित प्राचीन रणजीत हनुमान मंदिर में पवन पुत्र हनुमान जी का जन्‍मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा. बाबा रणजीत केसरिया महल में अपने भक्तों को दर्शन देंगे. पूरे मंदिर को आज केसरिया पर्दों से सजाया जा रहा है. वहीं केसरिया रंग मंदिर में रंगा हुआ नजर आने वाला है.

मंदिर परिसर में भक्तों के लिए विशेष व्‍यवस्‍था

मंदिर परिसर में भक्तों को बाबा रणजीत के दर्शन अच्‍छे से हो इसके लिए विशेष व्‍यवस्‍था की गई है. गर्मी को ध्‍यान में रखते हुए मंदिर परिसर में कूलर, पानी और शरबत की उत्तम व्‍यवस्‍था की गई है. मंदिर में रणजीत लोक का काम भी तेजी से चल रहा है, इसके चलते बड़ी पार्किंग से ही भक्तों को एंट्री मिलेगी. दर्शन के लिए ऐसी व्‍यवस्‍था की गई है, जब भक्त दर्शन करके लौटेंगे तो उन्‍हें प्रसाद भी वहीं मिल जाएगा.

केसरिया महल में दर्शन देंगे बाबा रणजीत

मंदिर प्रबंधन ने बताया कि आज राम भक्त हनुमान का जन्‍मोत्सव मनाया जा रहा है. मंदिर को केसारिया महल की थीम पर सजाया गया है. पूरे मंदिर परिसर में केसरिया रंग के पर्दे लगाए गए हैं. इसके साथ ही फूल से बंगला भी सजाया गया है. रात 10 बजे बाबा का महाभिषेक किया गया, उसके बाद से ही श्रृंगार शुरू किया गया है, जो सुबह 3 बजे तक चला. सुबह 6 बजे बाबा की जन्‍मोत्सव आरती के बाद से ही भक्तों के दर्शन की व्‍यवस्‍था चालू कर दी गई.

भक्तों के लिए विशेष व्‍यवस्‍था

प्रबंधन ने बताया कि सुबह से लेकर रात तक भजन गायकों द्वारा भजनों की प्रस्‍तुतियां मंदिर परिसर में दी जाएगी. भक्तों को जिग-जैग पैटर्न के माध्‍यम से भगवान के दर्शन कराए जाएंगे. गर्मी से राहत के लिए 40 कूलर लगाए गए हैं.

पानी की फुहार छोड़ने वाले पंखे लगाए गए हैं, ताकि भक्तों को गर्मी ज्यादा महसूस ना हो. गाउंड को कवर किया गया उसके नीचे कारपेट बिछाया गया है, जिससे भक्तों पैर ना जले. बड़ी एलईडी लगाई है, इसके अलावा तीन स्‍थानों पर पानी और शरबत की व्‍यवस्‍था की गई है.

दर्शन के बाद मंदिर से निकलते समय प्रसाद वितरण की व्‍यवस्‍था भी की गई है. इसमें फ्रूट सलाद, लस्‍सी और छाछ का प्रसाद भक्तों में वितरित किया जाएगा. इसके अलावा जो भक्त प्रसाद लेकर आएंगे, उनके लिए भी व्‍यवस्‍था अलग रहेगी. 7 अप्रैल को भव्‍य भंडारे का आयोजन किया जाएगा.

ये भी पढे़ं- Mangal Gochar 2026: हनुमान जयंती पर मंगल गोचर संयोग, इन 4 राशियों की बदल जाएगी किस्‍मत

ज़रूर पढ़ें