भोपाल में इलेक्ट्रिक एयर मेट्रेस में धमाके से 88 साल के बुजुर्ग की मौत, बैटरी फटने की जताई जा रही आशंका

Bhopal News: अगरिया गांव में रहने वाले 88 साल के ग्लैडविन सहाय बीमार होने की वजह से बिस्तर पर आराम कर रहे थे. जिस बिस्तर पर आराम कर रहे थे, उसमें इलेक्ट्रिक एयर मेट्रेस बिछाया गया था. बताया जा रहा है कि इसी मेट्रेस में धमाका होने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई
Bhopal electric air mattress blast fire ex serviceman dies

भोपाल: इलेक्ट्रिक एयर मेट्रेस में धमाका, बुजुर्ग की मौत

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दर्दनाक हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई . मेडिकल एयर मैट्रेस में धमाके के बाद आग लगने से वृद्ध झुलसा और गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग के बिस्तर में एयर मेट्रेस को बिछाया गया था. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के बारे में जांच कर रही है.

बैटरी फटने से हुआ धमाका

दरअसल, ये पूरा मामला मंगलवार (26 मई) को भोपाल के ईंटखेड़ी इलाके में घटा. अगरिया गांव में रहने वाले 88 साल के ग्लैडविन सहाय बीमार होने की वजह से बिस्तर पर आराम कर रहे थे. जिस बिस्तर पर आराम कर रहे थे, उसमें इलेक्ट्रिक एयर मेट्रेस बिछाया गया था. बताया जा रहा है कि इसी मेट्रेस में धमाका होने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई. आशंका जताई जा रही है कि मेट्रेस की बैटरी में धमाका होने की वजह से ये हादसा हुआ.

घर में अकेले सो रहे थे

ग्लैडविन सहाय सेवानिवृत्त सेना अधिकारी थे. द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मृतक अपनी पत्नी मंजुषा और बेटे के साथ रहते थे. बेटी पेशे से प्रोफेसर है जो जर्मनी में रहती हैं. दामाद नोएल स्टॉर्की जबलपुर में परिवहन विभाग में कार्य करते हैं. उन्होंने बताया कि अगरिया गांव में परिवार के आमने-सामने दो घर हैं. पुराने वाले घर में ग्लैडविन सो रहे थे और नए घर में पत्नी और बेटा था. उन्होंने आगे बताया कि करीब 4.30 बजे जिस मेट्रेस पर वे सो रहे थे, उसमें धमाका हुआ और आग लग गई.

ये भी पढ़ें: ट्विशा मौत मामले में गिरिबाला सिंह को कल कोर्ट में पेश करेगी CBI, 4 घंटे की पूछताछ के बाद किया था गिरफ्तार

इलाज के दौरान हुई मौत

हादसे में ग्लैडविन की पीठ, छाती के निचले हिस्से और हाथों में गंभीर रूप से जलने से घाव हो गया. परिवार ने उन्हें तुरंत भानपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

ज़रूर पढ़ें