Bhopal मेट्रो का नया शेड्यूल जारी, अब सुबह 11 बजे से चलेगी, जानिए दिन में कितने चक्कर लगाएगी

ये पहली दफा नहीं है कि भोपाल मेट्रो की टाइमिंग बदली गई है, या फिर नया शेड्यूल जारी किया गया है. पिछले 100 दिनों में ये तीसरी बार है जब भोपाल मेट्रो की टाइमिंग बदल दी गई है.
Bhopal Metro (File Photo)

भोपाल मेट्रो(File Photo)

Bhopal Metro: भोपाल मेट्रो का शेड्यूल बदल गया है. भोपाल मेट्रो अब सुबह 11 बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक ही चलेगी. भोपाल मेट्रो कॉरपोरेशन ने मेट्रो टाइमिंग का नया शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है. अधिकारियों के मुताबिक सुभाष नगर से एम्स के बीच प्रायोरिटी कॉरिडोर पर सिग्नलिंग सिस्टम का काम शुरू किया गया है.

3 अप्रैल से नया शेड्यूल होगा

भोपाल मेट्रो का नया शेड्यूल 3 अप्रैल से शुरू किया जाएगा. अधिकारियों ने बताया कि अभी सिंग्लिंग सिस्टम ना होने के कारण ही एक ही यानी डाउन ट्रैक पर चलाई जा रही है. जिसके कारण ट्रेन 75 मिनट के बाद मिलती है. इसके कारण यात्रियों को डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ता है.

100 दिन में तीसरी बार बदली टाइमिंग

ये पहली दफा नहीं है कि भोपाल मेट्रो की टाइमिंग बदली गई है, या फिर नया शेड्यूल जारी किया गया है. पिछले 100 दिनों में ये तीसरी बार है जब भोपाल मेट्रो की टाइमिंग बदल दी गई है. टाइमिंग बदलने के साथ ही मेट्रो के फेरों की संख्या घटाई गई है. अब तक भोपाल मेट्रो 13 फेरे लगाती थी, लेकिन अब मेट्रो के फेरों की संख्या घटाकर 9 कर दी गई है.

भोपाल मेट्रो को बनाया जा रहा है अंडरग्राउंड

भोपाल में अंडरग्राउंड मेट्रो का काम भी शुरू हो गया है. लगभग 3.39 किमी अंडरग्राउंड मेट्रो के बीच में दो स्टेशन बनाए जाएंगे. इसके लिए खुदाई का काम भी शुरू हो गया है. ये दोनों मेट्रो स्टेशन भोपाल स्टेशन और नादरा मेट्रो स्टेशन होंगे.

नादरा बस स्टैंड मेट्रो स्टेशन को तीन लेवल में विकसित किया जाएगा. यात्रियों के लिए कनेक्टिविटी में कोई दिक्कत और असुविधा ना हो, इसके लिए मेट्रो स्टेशन का निर्माण 3 चरणों में किया जा रहा है. वहीं अंडरग्राउंड मेट्रो के लिए 3.39 किलो मीटर सुरंग को 3 हिस्सों में तैयार किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के लिए खुशखबरी! 746 किमी लंबे कॉरिडोर को नितिन गडकरी की मंजूरी, प्रमुख शहरों को जोड़ा जाएगा

ज़रूर पढ़ें