शिक्षक दिवस पर MP के 33 शिक्षकों का होगा सम्मान, राज्य स्‍तरीय कार्यक्रम में मिलेगा पुरस्‍कार

MP News: मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार समारोह में प्रदेश के 33 श‍िक्षकों को सम्मानित किया जाएगा.
Representative Image

सांकेतिक तस्‍वीर

MP News: 5 सितंबर का दिन शिक्षकों के सम्मान का सबसे बड़ा दिन होता है. ऐसे में मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार समारोह में प्रदेश के 33 श‍िक्षकों को सम्मानित किया जाएगा. इसमें प्राथमिक श्रेणी के 18 और माध्‍यमिक श्रेणी के 15 शिक्षक शामिल होंगे.

जिला स्तर से शुरू हुई चयन प्रक्रिया

लोक शिक्षण संचालनालय के अनुसार, शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया जिला स्तर से शुरू हुई थी. जिला स्तरीय चयन समितियों की अनुशंसा के बाद संबंधित शिक्षकों का राज्य स्तरीय चयन समिति के सामने प्रस्तुतीकरण कराया गया. इस प्रक्रिया के बाद 33 शिक्षकों का अंतिम रूप से पुरस्कार के लिए चयन किया गया.

4 सितंबर शाम तक भोपाल पहुंचने के निर्देश

संचालनालय ने चयनित शिक्षकों को 4 सितंबर की शाम 5 बजे तक भोपाल पहुंचने के निर्देश दिए थे. सभी शिक्षकों को एमपी नगर जोन-1 स्थित होटल प्लेजर इन एक्सप्रेस में उपस्थिति दर्ज करानी थी. इसके बाद 5 सितंबर को आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में उन्हें शिक्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे.

आवास और परिवहन की भी व्यवस्था

चयनित शिक्षकों के ठहरने, परिवहन और अन्य व्यवस्थाओं से जुड़ी जानकारी के लिए उन्हें संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं. समारोह में प्रदेशभर से चयनित शिक्षक शामिल होंगे.

प्राथमिक श्रेणी के शिक्षक

जिलाशिक्षक का नाम पदनामविद्यालय का नाम
आगर मालवाशिवलाल दांगीमा.शि.शा, एक्सीलेंस 3.मा.वि. सुसनेर
बालाघाटधनलाल बिसेनमा.शि.शा. मा. शाला नरदी
बैतूलरितेश कुमार पथाड़ेप्रा.शि.शा. मा. शाला खड़ला
दमोहसुखनंदन साहूप्रा.शि.शा. माडल उ.मा.वि. जबेरा
गुनानरेंद्र कुमार भारद्वाजमा.शि.शा. बा.मा. शाला मानस-भवन
होशंगाबादओमप्रकाश विश्वकर्मामा.शि.शा. हाईस्कूल सिंगानामा
कटनीमहेंद्र सिंह ठाकुरस.शि.ईपीईएस शा. मा. शाला गौरा
मंदसौरराकेश कुमार गुप्ताप्रा.शि.शा. प्रा. शाला चिताखेड़ा
नरसिंहपुरशिखा शर्मामा.शि.शा. मा. शाला लोकिपुर
नीमचमहेंद्र सिंह पंवारमा.शि.शा. मा. शाला बिजलवास बामनिया
निवाड़ी ज्योति पाठकप्रा.शि.शा. प्रा. शाला सीतापुर
रायसेनराकेश कुमार वर्मामा.शि.शा. मा. शाला जनकपुर
राजगढ़सुरेशचंद्र सोनीप्रा.शि.शा. प्रा. शाला क्र. 2 माचलपुर
रतलामशर्मिला उपाध्यायप्रा.शि.शा. प्रा. शाला हन्दुखेड़ी
सिवनीरीना देवी कटरेप्रा.शि.शा. मा. शाला भाटीवाड़ा
शाजापुरहेमंत कुमार वैद्यमा.शि.शा. मा. शाला कंजा
सीधीराकेश कुमार द्विवेदीप्रा.शि.शा. उ.मा.वि. अमरपुर
उज्जैनसीमा परमारप्रा.शि.शा. प्रा. शाला धनौडिया

माध्‍यमिक श्रेणी के शिक्षक

जिलाशिक्षक का नामपदनामविद्यालय का नाम
बालाघाटपूनम मिश्राउ.मा.शि.शा. उत्कृष्ट उमावि बालाघाट
छतरपुरबिहारी लाल प्रजापतिउ.मा.शि.शा. कन्या उ.मा.वि. धुवारा
छिंदवाड़ाअरुण कुमार भादेमा.शि.शा. उत्कृष्ट उमावि छिंदवाड़ा
दमोहबलिराम अहिरवारमा.शि.शा. हाईस्कूल बरखारी
गुनामुकेश कुमार शर्मामा.शि.शा. हाईस्कूल गोहखेडी
इंदौरअरुण कुमार मित्तलप्राचार्यशा. उ.मा.वि. बुरानखेड़ी
मंदसौरमुकेश कुमार प्रजापतिउ.मा.शि.शा. उ.मा.वि. झारडा
नरसिंहपुरमनीष तिवारीमा.शि.शा. उत्कृष्ट उमावि सांईखेड़ा
निवाड़ीअजय कुमार मिश्राउ.मा.शि.शा. उ.मा.वि. पृथ्वीपुर
राजगढ़मुकेश नागरमा.शि.शा. हाईस्कूल पडलियाखेड़ी
रतलामराजेश माहेश्वरीउ.मा.शि.शा. उ.मा.वि. मंदसौर
सतनामोहित कुमार गर्गउ.मा.शि.शा. उ.मा.वि. व्यंकट क्र. 1 सतना
सिवनीपूजा पाण्डेयमा.शि.शा. नेताजी सुभाष उ.मा.वि. सिवनी
सीधीसतीश कुमार पाण्डेयमा.शि.शा. हाईस्कूल बम्हनी
उज्जैनश्वेता तिवारीमा.शि.शा. माडल उ.मा.वि. उज्जैन

ये भी पढे़ं- MP News: बरसात बाद सभी जर्जर स्कूलों का होगा मेंटेनेंस, नए भवन भी बनेंगे-शिक्षा मंत्री

ज़रूर पढ़ें