MP Weather: विदाई से पहले MP में फिर बदलेगा मौसम, 19 सितंबर के बाद एक्टिव होगा नया सिस्टम, जानें मौसम का हाल
आज का मौसम
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 19 सितंबर के बाद नया सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है. अगर सिस्टम मजबूत रहा तो प्रदेश में बारिश का आंकड़ा सामान्य स्तर तक पहुंच सकता है. अब तक 37.3 इंच के सामान्य औसत के मुकाबले करीब 33 इंच बारिश हो चुकी है.
17 से 21 सितंबर तक बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 17 से 19 सितंबर के बीच पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. वहीं 18 से 21 सितंबर तक पूर्वी हिस्से में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है.
पश्चिमी हिस्से में सिस्टम रहा सक्रिय
मंगलवार को पश्चिमी मध्य प्रदेश में निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय रहा. मानसून ट्रफ की गतिविधि भी बनी रही, लेकिन किसी जिले में तेज बारिश दर्ज नहीं हुई. भोपाल में धूप रही, जबकि इंदौर और उज्जैन में भी मौसम सामान्य रहा.
खबर को अपडेट किया जा रहा है…