उमर अब्दुल्ला से पहले इस पूर्व CM ने भी पत्रकार से की थी शादी, राजघराने से है नाता, कौन हैं वो नेता?

Digvijaya Singh: मध्य प्रदेश के एक पूर्व मुख्यमंत्री ने भी एक पत्रकार से शादी कर उस वक्त खूब सुर्खियां बटोरी थीं. खास बात यह है कि ये नेता एक राजघराने से ताल्लुक रखते हैं और प्रदेश की राजनीति में लंबे समय तक अहम भूमिका निभा चुके हैं.
Digvijaya Singh and Amrita Rai's marriage in the spotlight

दिग्विजय सिंह और अमृता राय शादी चर्चा में

Digvijaya Singh: उमर अब्दुल्ला की पत्रकार निधि राजदान से शादी की खबर सामने आने के बाद राजनीति और पत्रकारिता से जुड़ी एक पुरानी प्रेम कहानी भी चर्चा में आ गई है. मध्य प्रदेश के एक पूर्व मुख्यमंत्री ने भी एक पत्रकार से शादी कर उस वक्त खूब सुर्खियां बटोरी थीं. खास बात यह है कि ये नेता एक राजघराने से ताल्लुक रखते हैं और प्रदेश की राजनीति में लंबे समय तक अहम भूमिका निभा चुके हैं. आखिर कौन हैं ये नेता और कैसे शुरू हुई थी इनकी प्रेम कहानी?

दरअसल, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के साथ अपनी शादी की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है. इसके बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की दूसरी शादी भी चर्चा में आ गई है. दिग्विजय सिंह ने साल 2015 में टीवी पत्रकार अमृता राय से विवाह किया था. दोनों की शादी उस समय काफी सुर्खियों में रही थी.

फेसबुक पोस्ट के जरिए अमृता राय ने किया था खुलासा

दिग्विजय सिंह और अमृता राय के विवाह की जानकारी सितंबर 2015 में सार्वजनिक हुई थी. उस समय अमृता राय राज्यसभा टीवी में एंकर के रूप में काम कर रही थीं. उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपनी शादी की पुष्टि की थी. अमृता ने बताया था कि दोनों ने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह किया और शादी का पंजीकरण भी कराया.

राजनीति में लंबे समय से सक्रिय दिग्विजय सिंह का संबंध मध्य प्रदेश के राघोगढ़ राजघराने से है. उन्होंने प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. वह 1993 से 2003 तक लगातार दो कार्यकाल के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे. कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शामिल दिग्विजय सिंह अपनी राजनीतिक गतिविधियों और निजी जीवन को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं.

उमर अब्दुल्ला ने तस्वीरें साझा कर दी शादी की जानकारी

उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को सोशल मीडिया पर निधि राजदान के साथ तस्वीरें साझा करते हुए अपने जीवन की नई शुरुआत की जानकारी दी. साझा की गई जानकारी के अनुसार, दोनों ने 30 अक्टूबर को शादी की. इससे पहले उमर अब्दुल्ला की पहली पत्नी पायल अब्दुल्ला के साथ उनका वैवाहिक संबंध जुलाई 2026 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद समाप्त हुआ था. उमर अब्दुल्ला की शादी की खबर सामने आने के बाद दिग्विजय सिंह और अमृता राय के विवाह का पुराना घटनाक्रम भी एक बार फिर चर्चा में आ गया है.

ये भी पढे़ं- कौन हैं वो महिला पत्रकार? जिससे जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने की शादी, दिल्ली में ग्रैंड रिसेप्शन

ज़रूर पढ़ें