CM मोहन यादव ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, बोले- पुलिस को लोकतंत्र बचाने का श्रेय

Police Commemoration Day: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. हमारा देश नक्सलवाद से बाहर आया है
bhopal police smriti divas cm mohan yadav

भोपाल: पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर सीएम मोहन ने दी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि

Bhopal News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. हमारा देश नक्सलवाद से बाहर आया है. नक्सलवाद का दौर बड़ा ही कठिन था. सबसे पहले मध्य प्रदेश नक्सलमुक्त हुआ है. पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में चुनौती को पार पाया गया.

‘पुलिस को लोकतंत्र बचाने का श्रेय’

हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है. भोपाल के लाल परेड ग्राउंड मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें सीएम मोहन यादव शामिल हुए. उन्होंने जवानों से सलामी ली. उन्होंने इस मौके पर संबोधित करते हुए कहा कि लाल चौक से लाल किले तक तिरंगे को फहराने का कार्य हमारे सशस्त्र बलों की बदौलत हुआ है. हमारे लोकतंत्र को बचाने का श्रेय हमारे सशस्त्र बल और पुलिस को जाता है. डीजीपी कैलाश मकवाना भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे.

सीएम ने इन जवानों को किया नमन

शहीद आशीष शर्मा, निरीक्षक (विशेष सशस्त्र बल)
शहीद अशोक शर्मा, उप निरीक्षक
शहीद मदनलाल निनामा, सहायक उप निरीक्षक
शहीद परिमाल सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक
शहीद ओम प्रकाश भवेदी, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक
शहीद सर्जन सिंह भील, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक
शहीद आरती पाल, महिला आरक्षक
शहीद महेश प्रसाद पाठक, आरक्षक
शहीद विकास चतुर्वेदी, आरक्षक

ये भी पढ़ें: CM मोहन यादव का दिग्विजय सिंह की सनातन यात्रा पर तंज, बोले-भगवान के नाम पर यात्रा करते हैं तो भाव भी जरूरी

‘पुलिस विभाग का विशेष ध्यान रखता हूं’

सीएम मोहन यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस के जवानों ने अपनी दक्षता से अपनी ड्यूटी को सार्थक किया है. मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाने में हमेशा से योगदान दिया है. उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार ने शहीद के परिजनों को मिलने वाली 1 करोड़ की राशि का आधा हिस्सा माता-पिता और आधा हिस्सा पत्नी को देने का निर्णय हमारी सरकार ने लिया. मैं पुलिस विभाग का विशेष ध्यान रखता हूं. भर्तियां, पदोन्नतियां की जाएंगी. पुलिस बैंड और होमगार्ड्स जहां भी जरूरत होगी, वहां भर्तियां की जाएंगी.

ज़रूर पढ़ें