प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे कांग्रेस विधायक विपिन जैन की गाड़ी ऑटो से टकराई, फूटा सिर

MP News: घटना के वक्त राघौगढ़ से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह गुजर रहे थे. उन्होंने जैन को अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार और जरूरी जांचें की गई. जहां डॉक्टर की निगरानी में उनका इलाज जारी है.
symbolic image

सांकेतिक तस्वीर

MP News: कांग्रेस विधायक विपिन जैन बुधवार (10 जून) को भोपाल में सड़क हादसे का शिकार हो गए. वे प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान उनकी गाड़ी ऑटो से टकरा गई. इस हादसे में उनके सिर में चोट लगी और खून निकलने लगा. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जयवर्धन सिंह ने पहुंचाया अस्पताल

दरअसल, राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश से कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द होने के बाद पार्टी नेताओं ने बुधवार को भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कांग्रेस विधायक विपिन जैन अपनी गाड़ी से जा रहे थे. इस दौरान 74 बंगला क्षेत्र में उनकी गाड़ी ऑटो से टकरा गई. इस हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई. चोट पर रूमाल लगाकर खून रोकने की कोशिश की गई.

घटना के वक्त राघौगढ़ से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह गुजर रहे थे. उन्होंने जैन को अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार और जरूरी जांचें की गई. जहां डॉक्टर की निगरानी में उनका इलाज जारी है.

ये भी पढ़ें: भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 22 पदों पर भर्ती, इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया

मंदसौर विधायक विपिन जैन के घायल होने की खबर से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच चिंता का माहौल है. पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह समेत पार्टी के कई नेता उनका हालचाल जानने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे. नेताओं ने विधायक के जल्द ठीक होने की कामना की है. बताया जा रहा है कि हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचे. इसके साथ ही घटनास्थल का जायजा लिया.

ज़रूर पढ़ें