Bhopal: इंस्टाग्राम पर लहंगा बुक करना पड़ा भारी, मेकअप आर्टिस्ट से ठगे गए 1.43 लाख

Bhopal: मेकअप आर्टिस्ट शशांक वर्मा ने तीन सितंबर को अपने वाट्सएप नंबर से इंस्टाग्राम पर लहंगा बुक किया था. इसकी कीमत 2600 रुपये बताई गई थी. सात सितंबर को उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया. उसने खुद को डिलीवरी से जुड़ा कर्मचारी बताते हुए कहा कि पार्सल अटक गया है. इसे छुड़ाने के लिए 1999 रुपये अतिरिक्त जमा करने होंगे.
Bhopal

भोपाल

Bhopal: इंटरनेट मीडिया के माध्यम इंस्टाग्राम पर 2600 रुपये का लहंगा बुक करना टीटी नगर निवासी एक मेकअप आर्टिस्ट को भारी पड़ गया. दरअसल, साइबर ठगों ने डिलीवरी अटकने का झांसा देकर उससे अलग-अलग किस्तों में करीब 1.43 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए. ठगी का सिलसिला यहां नहीं रुका, जब आरोपियों ने दोबारा 20 हजार रुपये मांगे तो इस पर युवक ने परिजनों को जानकारी दी. इसके बाद पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने क्या बताया ?

पुलिस के अनुसार टीटी नगर निवासी 31 वर्षीय शशांक वर्मा मेकअप आर्टिस्ट हैं और टीटी नगर स्टेडियम में काम और पढ़ाई करते हैं. उन्होंने तीन सितंबर को अपने वाट्सएप नंबर से इंस्टाग्राम पर लहंगा बुक किया था. इसकी कीमत 2600 रुपये बताई गई थी. सात सितंबर को उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया. उसने खुद को डिलीवरी से जुड़ा कर्मचारी बताते हुए कहा कि पार्सल अटक गया है. इसे छुड़ाने के लिए 1999 रुपये अतिरिक्त जमा करने होंगे. इस पर शशांक ने बताए गए यूपीआइ नंबर पर रकम भेज दी.

किस्तों में की गई ठगी

इसके बाद ठग अलग-अलग बहाने बनाकर उससे 1900, 99, 5160, 14,317.99, 14,300 और 28,300 रुपये की रकम ट्रांसफर कराते रहे. हर बार उसे पहले भेजी गई पूरी रकम वापस लौटाने का भरोसा दिया गया. एक आरोपित ने तो यह तक कहा कि वह पोस्ट ऑफिस के पास खड़ा है और अंतिम भुगतान करते ही पांच मिनट में पूरी रकम वापस कर देगा.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

आठ सितंबर को ठगों ने फिर 20 हजार रुपये और मांगे. शशांक ने भाई के यूपीआ से रकम भेज दी. इसके बाद दोबारा 20 हजार रुपये मांगने पर उसे शक हुआ और उसने माता-पिता को पूरी बात बताई. परिजनों ने इस पर साइबर ठगी की आशंका जताई. इसके बाद शशांक ने साइबर थाने में ऑनलाइन शिकायत की. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

CG News: PM आवास योजना पर घमासान, एक मंच पर आमने-सामने होंगे विजय शर्मा और भूपेश बघेल

ज़रूर पढ़ें