भोपाल रेल यात्रियों के लिए बड़ी खूशखबरी! दानापुर-बेंगलुरु समर स्पेशल ट्रेन ने बढ़ाए 45 फरे, 15 जुलाई तक मिलेगी कंफर्म सीट
समर स्पेशल ट्रेनें
MP Special Train: भीषण गर्मी के इस दौर में ट्रेन यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दानापुर से बेंगलुरु के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन की अवधि को बढ़ाने का फैसला किया है. रेलवे ने इससे पहले बिहार, मध्य प्रदेश और कर्नाटक के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को रेल की कंफर्म सीट मिलने में सुविधा होगी. इससे स्टेशनों पर भीड़ का दबाव भी कम होगा.
स्पेशल ट्रेन के दोनों दिशाओं में 45-45 अतिरिक्त फेरे
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, ट्रेन के सफर में यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए दानापुर-सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल (बेंगलुरु)-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन के दोनों दिशाओं में करीब 45-45 अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं. यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के इटारसी जंक्शन से होकर गुजरती है. इस ट्रेन से मध्य प्रदेश के यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा.
स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 03251 दानापुर-सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल (बेंगलुरु) एक्सप्रेस स्पेशल पहले 31 मई 2026 तक चलने वाली थी, वहीं अब इस ट्रेन का समय 1 जून से 15 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है.
इसी प्रकार से ट्रेन संख्या 03252 सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल (बेंगलुरु)-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को रेलवे ने 3 जून से 18 जुलाई तक चलाने का फैसला किया है.
हेल्पलाइन नंबर पर मिलेगी जानकारी
रेलवे के आधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के अतिरिक्त फेरों से यात्रियों को यात्रा के लिए अधिक विकल्प मिलेंगे. इसके साथ ही लंबी दूरी की यात्रा पर अब और अधिक सुविधाजनक होगी. रेल का सफर करने वाले यात्री ट्रेन का समय, ट्रेन का ठहराव और अन्य जानकारी के लिए रेलवे स्टेशन या रेलवे मदद हेल्पलाइन नंबर 139 और रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं.
ये भी पढे़ं- MP News: रेलवे में बढ़ीं चेन पुलिंग की घटनाएं, 13 महीनों में भोपाल मंडल में सामने आए 6000 से ज्यादा मामले