Bhopal News: DRI की बड़ी कार्रवाई, बैग में छुपाकर ले जाई जा रही थी करोड़ों की ड्रग्स, भोपाल स्टेशन पर पकड़ी गई महिला तस्कर

भोपाल में राजस्व खुफिया निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भोपाल और ग्रेटर नोएडा से 8.6 किलो ड्रग्स जब्त किया.DRI को सूचना थी कि एक महिला तस्कर दिल्ली से बेंगलुरु ड्रग्स ले जा रही थी.
drugs

drugs

Bhopal News: राजधानी भोपाल से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. खबर यह है कि, राजस्व खुफिया निदेशालय यानी कि डीआरआई ने भोपाल और ग्रेटर नोएडा से करीबन-करीब 8.6 किलो ड्रग्स जब्त किया है. बता दें कि, DRI को सूचना मिली थी कि, एक महिला तस्कर दिल्ली से बेंगलुरु ड्रग्स ले जा रही थी. इसके बाद टीम ने जांच शुरु की. भोपाल रेलवे स्टेशन पर भी निगरानी शुरु की गई.

5 तस्करों को गिरफ्तार किया गया

भोपाल रेलवे स्टेशन पर भी निगरानी शुरु की गई.बता दें कि, DRI ने लेडी तस्कर समेत 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनमें से 4 नाइजीरियन नागरिक भी शामिल हैं. वहीं, जब्त ड्रग्स की कीमत करीब 7.1 करोड़ रुपए बताई जा रही है.

कैसे पकड़ी गई महिला तस्कर ?

दरअसल, राजस्व खुफिया निदेशालय को खबर मिली थी कि एक महिला तस्कर नई दिल्ली से ट्रेन से बेंगलुरु जा रही है और अपने सामान में ड्रग्स छिपाकर ले जा रही है. खबर के आधार पर DRI अधिकारियों ने 11 अगस्त को भोपाल जंक्शन रेलवे स्टेशन पर निगरानी शुरू की. संदिग्ध महिला की पहचान के बाद उसे रोककर टीम ने सामान की तलाशी ली. महिला के काले रंग की ट्रॉली बैग में शातिर तरीके से बनाई गई गुप्त कैविटी से ड्रग्स बरामद हुई.

ट्रॉली बैग में बनाई थी सीक्रेट जगह

बता दें कि, जब DRI के अधिकारियों ने महिला के काले रंग के ट्रॉली बैग की तलाशी ली. उसमें देखा गया कि, बैग में ऐसी गुप्त कैविटी बनाई गई थी, जिसमें आम तलाशी के दौरान छिपा सामान आसानी से नजर नहीं आता. कैविटी में छह प्लास्टिक पैकेट रखे थे. सभी पैकेटों को भूरे रंग की टेप से अच्छी तरह लपेटा गया था. जांच में यह मेथामफेटामाइन पाया गया. सभी छह पैकेटों को तौलने पर कुल 6.325 किलो क्रिस्टलीय मेथामफेटामाइन मिला.

वहीं, महिला से पूछताछ में DRI को ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी मिली. इसके बाद जांच आगे बढ़ाते हुए ग्रेटर नोएडा में कार्रवाई की गई. जहां से आरोपियों के कब्जे और ठिकाने की तलाशी के दौरान अलग-अलग नशीले पदार्थ बरामद किए गए. टीम को कुल 2.242 किलो क्रिस्टलीय मेथामफेटामाइन, 50 ग्राम कोकीन और 25 ग्राम गांजा मिला. इस कार्रवाई में चार नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है.

ये भी पढ़ें: रायपुर कमिश्नरेट का बढ़ेगा दायरा, शहर से लगे छह थाने शामिल करने का प्रस्ताव

ज़रूर पढ़ें