MP में गणेश चतुर्थी पर ऑटोमोबाइल सेक्टर में जमकर खरीदारी के आसार! 325 करोड़ के कारोबार की संभावना

MP Ganesh Chaturthi Automobile Sector: 10 दिनों के गणेशोत्सव के अवसर पर मध्य प्रदेश में इस बार ऑटोमोबाइल सेक्टर में 325 करोड़ का कारोबार होने की संभावना है. टू व्हीलर में लगभग 15 फीसदी की ग्रोथ और पैसेंजर व्हीकल में 8 से 9 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिल सकती है.
Bhopal ganesh Utsav automobile sector 325 crore business

गणेश उत्सव पर ऑटोमोबाइल सेक्टर में धूम

MP Ganesh Chaturthi Automobile Sector: देश भर में गणेश उत्सव की धूम मची हुई है. लोगों में 10 दिनों के इस त्योहार को लेकर उत्साह का माहौल है. इस शुभ मौके पर लोग अलग-अलग सामान खरीदते हैं. एक अनुमान के मुताबिक इस अवसर पर ऑटोमोबाइल सेक्टर में 325 करोड़ के कारोबार की संभावना है.

‘2500 टू-व्हीलर बिकने की संभावना’

10 दिनों के गणेशोत्सव के अवसर पर मध्य प्रदेश में इस बार ऑटोमोबाइल सेक्टर में 325 करोड़ का कारोबार होने की संभावना है. टू व्हीलर में लगभग 15 फीसदी की ग्रोथ और पैसेंजर व्हीकल में 8 से 9 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिल सकती है. वहीं, भोपाल की बात करें तो 10 दिनों के भीतर 2500 टू व्हीलर और 1500 कार यानी पैसेंजर व्हीकल की सेल होगी. इस दौरान लगभग 35 करोड़ का कारोबार होने की संभावना जतायी जा रही है.

‘7000 कारें बिकने की संभावना’

मध्य प्रदेश में 30 हजार टू व्हीलर अगले 10 दिनों में बिकने की संभावना है, जिसमें सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल शामिल हैं. 7 हजार कारें बिक सकती हैं. EV की सेल ज्यादा बढ़ी है. पिछले साल टू व्हीलर में इलेक्ट्रिक व्हीकल का शेयर 6 फीसदी था, जो इस साल बढ़कर 11% हो गया, यह बढ़त अप्रत्याशित है. ईवी की बुकिंग पेट्रोल और डीजल गाड़ियों की तुलना में अधिक पहुंच चुकी है.

ये भी पढ़ें: उल्टा स्वास्तिक क्यों बनाते हैं भक्त? उज्जैन के इस गणेश मंदिर में मन्नत से जुड़ी है अनोखी मान्यता

ज़रूर पढ़ें