उल्टा स्वास्तिक क्यों बनाते हैं भक्त? उज्जैन के इस गणेश मंदिर में मन्नत से जुड़ी है अनोखी मान्यता

Chintaman Ganesh: उज्जैन में भगवान गणेश का एक ऐसा मंदिर है, जहां भक्त अपनी अर्जी लेकर जाते हैं और बप्‍पा उनकी मनोकामना को पूरी करते हैं.
Ujjain Chintaman Ganesh Temple

उज्जैन चिंतामन गणेश मंदिर

Ujjain Chintaman Ganesh: गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर घर-घर गणेश विराजमान हो रहे हैं, ऐसे में मध्‍य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में भगवान गणेश का एक ऐसा मंदिर है, जहां भक्त अपनी अर्जी लेकर जाते हैं और बप्‍पा उनकी मनोकामना को पूरी करते हैं. भक्तों की सभी इच्‍छाओं का गणेश गणपति पूरी तरह से ध्‍यान रखते हैं और उनकी अर्जी को स्‍वीकार करते हैं.

चिंतामन गणेश करते हैं भक्ताें की मनोकामना पूरी!

उज्जैन में विराजमान भगवान चिंतामन गणेश को भक्त चिंताओं को हरने वाले चिंताहरण कहते हैं. मान्‍यता है कि मंदिर में पीछे की तरफ भक्त उल्‍टा स्‍वास्तिक बनाते हैं और अपनी अर्जी भगवान गणेश के सामने लगाते हैं. मंदिर के पुजारी बताते हैं कि विशेष रूप से संतान प्राप्‍ति की कामना लेकर आने वाले भक्त भगवान चिंतामन की पीठ की ओर उल्‍टा स्‍वास्तिक बनाकर अपनी मनोकामना मांगते हैं.

वहीं, मनोकामना पूरी होने के बाद भक्त एक बार फिर मंदिर में आते हैं और एक सीधा स्‍वास्तिक बनाते हैं. इसके अलावा मंदिर में कई श्रद्धालु रक्षा सूत्र भी बांधते हैं और मनोकामना पूरी होने के बाद मंदिर में दोबारा आकर उस रक्षा सूत्र खोलते हैं.

खबर को अपडेट किया जा रहा है…

ज़रूर पढ़ें