Bhopal Master Plan: भोपाल का मास्टर प्लान 2047 जारी, सीएम मोहन यादव ने बताया क्या है इसमें खास

Bhopal Masterplan 2047: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का मास्टरप्लान 21 साल बाद जारी हुआ है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करके 'मास्टर प्लान 2047' की जानकारी दी है. लंबे वक्त से मास्टरप्लान का इंतजार किया जा रहा था.
Bhopal Master Plan 2047 released after 21 years CM Mohan Yadav

भोपाल मास्टरप्लान 2047 जारी, सीएम मोहन यादव ने दी जानकारी

Bhopal Masterplan 2047: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का मास्टरप्लान 21 साल बाद जारी हुआ है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करके ‘मास्टर प्लान 2047’ की जानकारी दी है. लंबे वक्त से मास्टरप्लान का इंतजार किया जा रहा था. सीएम ने कहा कि गणेश अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर लंबे अंतराल के बाद भोपाल विकास योजना-2047 के प्रारूप का प्रकाशन किया गया है.

CM ने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या लिखा?

सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि गणेश अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर लंबे अंतराल के बाद भोपाल विकास योजना-2047 के प्रारूप का प्रकाशन किया गया है. यह योजना भोपाल की प्राकृतिक धरोहर- भोजताल, वन क्षेत्रों एवं बाघ भ्रमण क्षेत्र – के संरक्षण के साथ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं, सुगम मोबिलिटी और आर्थिक विकास के अवसर उपलब्ध कराने की दृष्टि से तैयार की गई है.

पोस्ट में आगे लिखा कि योजना में हरित TDR का प्रावधान किया गया है, जिससे हरित क्षेत्र में आने वाली भूमि के स्वामियों की क्षतिपूर्ति के साथ विकासकर्ताओं को TDR के माध्यम से अतिरिक्त विकास की सुविधा मिल सकेगी. समृद्ध, सुगम और विकसित भोपाल के संकल्प की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है. प्रकाशित प्रारूप पर नागरिक अपने आपत्ति एवं सुझाव प्रस्तुत कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: CM मोहन यादव को धमकी भरा मैसेज, डायल-112 पर आया संदेश, आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

मास्टरप्लान की क्या-क्या विशेषताएं?

  • प्राकृतिक संवेदनशीलता सम्मत नियोजन
  • आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन सम्बन्धी प्रस्ताव
  • महानगरीय अवधारणा के अनुरूप प्रस्ताव
  • ग्रोथ कॉरिडोर के माध्यम से आर्थिक विकास
  • राज्य की TOD नीति के अनुरूप मिश्रित भूमि उपयोग के प्रस्ताव
  • असीमित FAR एवं भवन ऊंचाई
  • विकास मापदंडों का सरलीकरण एवं युक्त्युिक्तकरण
  • हरित क्षेत्र को 16% से बढ़ाकर 27% किया गया
  • विकास योजना के क्रियान्वयन हेतु पूंजी संग्रहण
  • क्रिएटिव री-डेवलपमेंट के माध्यम से पुनर्विकास
  • अफोर्डेबल हाउसिंग को प्रोत्साहन
  • हरित टीडीआर के प्रावधान
  • विकास योजना के क्रियान्वयन का प्रभावी पर्यवेक्षण
  • सेफ सिटी के प्रावधान
  • पार्किंग प्रोत्साहन संबंधी प्रावधान
  • निजी विकासकर्ताओं द्वारा विकास योजा के मागों का क्रियान्वयन
  • एजुकेशन नॉलेज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (EKAI) सिटी

ज़रूर पढ़ें