भोपाल में आज 16 इलाकों में नगर निगम का एक्शन, 56 अफसर-कर्मचारी रहवासी इलाकों में करेंगे सीलिंग की कार्रवाई

Bhopal: भोपाल नगर निगम की टीम शहर के रहवासी इलाकों में चल रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर आज सीलिंग की कार्रवाई करने जा रही है. आइए जातने है पूरा मामला.
Bhopal News

भोपाल में सीलिंग की कार्रवाई

Bhopal: भोपाल नगर निगम की टीम शहर के रहवासी इलाकों में चल रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर आज सीलिंग की कार्रवाई करने जा रही है. इसके लिए निगम के अधिकारी और कर्मचारियों को मिलाकर 6 टीमें बनाई गई हैं. ये 6 टीमें भोपाल के अलग-अलग इलाकों में आज पुलिस बल के साथ मैदान पर उतरेंगी. निगम ने शनिवार को दुकानों के बाहर 24 घंटे में दुकान बंद करने के अंतिम नोटिस भी चस्पा किए थे.

24 घंटे की मिली थी मोहलत

निगम की ओर से 24 घंटे की मोहलत दी गई थी और व्यापारियों को दुकान बंद करने के लिए कहा गया. इसके बाद गौतम नगर समेत कई रहवासी इलाकों में दुकानें बंद कर ली गई. जिन कारोबारियों ने दुकाने बंद की हैं, निगम की टीम मौके पर पहुंचकर इसकी स्थिति दर्ज करते हुए पंचनामा बनाएगी. इसके बाद कोर्ट की अनुमति के बिना दोबारा संस्थान नहीं खोला जा सकता.

करीब 62,500 संस्थान कार्रवाई के दायरे में

निगम की 6 टीमों में से प्रत्येक दल में दल प्रभारी, सहायक दल प्रभारी, जोनल अधिकारी, वार्ड प्रभारी, अतिक्रमण अधिकारी, तकनीकी अधिकारी और उपयंत्री/भवन निरीक्षक शामिल हैं. ये कार्रवाई संबंधित जोनल अधिकारी के निगरानी में की जाएगी. निगम की इस कार्रवाई के दायरे में करीब 62,500 संस्थान हैं.

इन इलाकों में होगी कार्रवाई

निगम के ये सीलिंग कार्रवाई 6 विधानसभाओं में होने जा रही हैं. जिनमें उत्तर विधानसभा, नरेला, दक्षिण-पश्चिम विधानसभा, मध्य विधानसभा, गोविंदपुरा और हुजूर के कई रहवासी इलाके शामिल है. गौरतलब है कि जुलाई के अंतिम सप्ताह में भी अरेरा कॉलोनी से बावड़िया कलां तक सीलिंग की कार्रवाई की गई थी हालांकि दुकाने एक बाद ही खुल गई थीं.

क्यों की जा रही है सीलिंग?

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नगर निगम के द्वारा सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है. दरअसल, रिहायशी कॉलोनी में किसी भी तरह के व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने की बात कही गई थी. इससे पहले भी सीलिंग कार्रवाई की गई थी, जिसके खिलाफ व्यापारियों ने विरोध किया था.

ये भी पढ़ें: ‘मिशन 2028’ की तैयारी, बूथ सशक्तिकरण का मंत्र, ओरछा में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में Gen-Z पर फोकस

ज़रूर पढ़ें