भोपाल: ओरछा में आज से बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक, इन मुद्दों पर होगा मंथन, जानें डिटेल

भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक आज और कल को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होने जा रही है.
bjp Committee Meeting

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक आज और कल को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होने जा रही है. बुंदेलखंड के होटल राजमहल/राज विलास में होने वाली बैठक में राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के साथ पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य शामिल होंगे. बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार, प्रशिक्षण, आगामी कार्यक्रमों और राजनीतिक रणनीति सहित कई अहम मुद्दों पर मंथन होगा.

संगठनात्मक विषयों पर चर्चा

इसके साथ ही ‘समरसता का संकल्प’ और ‘विकसित भारत 2047’ जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे अल्पाहार और रजिस्ट्रेशन से होगी. इसके बाद ध्वजारोहण, प्रदर्शनी का उद्घाटन और ‘मन की बात’ का श्रवण होगा. सुबह 11:30 बजे उद्घाटन सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद राजनीतिक प्रस्ताव और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा होगी.शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ श्री रामराजा मंदिर के दर्शन का कार्यक्रम भी निर्धारित है.

इस बैठक में ये दिग्गज होंगे शामिल

प्रदेश कार्यसमिति बैठक में राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश , मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय कार्यालय प्रभारी और सांसद तरुण चुघ, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लालसिंह आर्य, राष्ट्रीय महासचिव और सांसद गजेंद्र पटेल, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार, दुर्गादास उईके, सावित्री ठाकुर, राष्ट्रीय प्रकोष्ठ संयोजक और सांसद विष्णुदत्त शर्मा, राष्ट्रीय मंत्री और सांसद कविता पाटीदार, राष्ट्रीय मीडिया सहसंयोजक आशीष उषा अग्रवाल सहित प्रदेश सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, संभाग प्रभारी और मोर्चा अध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे.

ये भी पढे़ं- Bhopal: RSS का मिशन युवा! दत्तात्रेय होसबाले जेन जी और अल्फा से करेंगे संवाद, लाल परेड ग्राउंड में होगा कार्यक्रम

ज़रूर पढ़ें