भोपाल के बाजार में बिक रही पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम ‘गोरी’, स्किन के जरिए किडनी-लीवर को पहुंचा रही नुकसान

Bhopal News: गोरा दिखने की चाहत में ब्यूटी क्रीम के नाम पर धड़ल्ले से मध्य प्रदेश में जहरीला केमिकल बेचा जा रहा है. गोरा करने का दावा करने वाली पाकिस्तानी मेड ब्यूटी 'गोरी' क्रीम एमपी में आसानी से उपलब्ध है. भोपाल के इब्राहिमपुरा के मारवाड़ी रोड स्थित एक दुकान पर खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने छापेमारी की और 'गोरी' क्रीम को जब्त किया है.
Bhopal Pakistan made beauty cream goree effects liver and kidney

पाकिस्तान निर्मित ब्यूटी क्रीम गोरी

Bhopal News: गोरा दिखने की चाहत में ब्यूटी क्रीम के नाम पर धड़ल्ले से मध्य प्रदेश में जहरीला केमिकल बेचा जा रहा है. गोरा करने का दावा करने वाली पाकिस्तानी मेड ब्यूटी ‘गोरी’ क्रीम एमपी में आसानी से उपलब्ध है. भोपाल के इब्राहिमपुरा के मारवाड़ी रोड स्थित एक दुकान पर खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने छापेमारी की और ‘गोरी’ क्रीम को जब्त किया है.

क्रीम की कीमत 150 से 800 रुपये तक

दरअसल, पाकिस्तान में निर्मित ब्यूटी क्रीम ‘गोरी’ को भारत में बेचने की अनुमति नहीं है. भोपाल के ओल्ड सिटी के कॉस्मिक मार्केट में गोरी क्रीम बहुत आसानी से उपलब्ध है. क्रीम की कीमत 150 से 800 रुपए बतायी जा रही है. खाद्य विभाग के छापे के बाद अब दुकानदार क्रीम को रखने से इनकार कर रहे हैं.

क्रीम के इस्तेमाल से लीवर और किडनी को नुकसान पहुंच रहा है. कई राज्यों में बैन होने के बाद भी भोपाल के साथ एमपी में ब्यूटी क्रीम ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन अब तक जमकर बिक रही है.

इस बारे में डॉक्टर क्या कहना है?

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर अनुराग तिवारी का कहना है इस क्रीम को चेहरे पर लगाने से ये अब्जॉर्ब हो रही है और शरीर के अन्य अंगों तक पहुंच रही है. लेड-सीसा का परसेंट बहुत है. ये सारी चीजें स्किन से जाकर किडनी लीवर और अन्य ऑर्गन्स को इफ़ेक्ट करता है. गोरा दिखना सिर्फ़ टेम्पररी ही होता है. कोई भी ब्यूटी क्रीम आप इस्तेमाल कर रहे हैं तो बिना किसी डर्मेटोलॉजिस्ट के या फिर स्किन स्पेशलिस्ट की सलाह के बिना प्रयोग ना करे. ब्यूटी क्रीम में मर्करी, सीसा, लेड का इस्तेमाल करना अलाउ नहीं है. थर्मामीटर में भी इसका इस्तेमाल होता है. अब थर्मामीटर में भी बंद कर दिया गया है.

सीसा, मर्करी और लेड केवल आपके स्किन और शरीर को ही नुकसान नहीं पहुंचाते है बल्कि पर्यावरण को भी बहुत ज़्यादा नुकसान पहुंचाते है. इन क्रीम में ब्लीचिंग एजेंट्स होते हैं, जो त्वचा के अंदर रंग बनाने वाले कण को मार देते हैं. जब वो त्वचा के रंग बनाने वाले कण को मार देते हैं तो रंग बनना कम हो जाता है और इसलिए लगता है की त्वचा स्किन गोरी और दमकती हुई सी हो गई है.

ज़रूर पढ़ें