Vistaar NEWS

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! भोपाल से गुजरने वाली 40 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, 11 से 21 जुलाई तक बदला रहेगा रूट, ये है पूरी लिस्ट

Train Cancelled

ट्रेन

Bhopal Passing Trains Affected: ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य किया जाना है. इस वजह कुछ दिनों तक भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा. मेल, सुपरफास्ट और एक्सप्रेस का रूट बदला गया है.

तीन चरणों में रिमॉडलिंग का कार्य

उत्तर प्रदेश के ललितपुर रेलवे स्टेशन के रिमॉडलिंग का कार्य तीन चरणों में पूरा किया जाएगा. इसमें प्री नॉन इंटरलॉकिंग, इंटरलॉकिंग और पोस्ट इंटरलॉकिंग शामिल है. इस दौरान रेलवे ट्रैक और सिग्नलिंग व्यवस्था को अपग्रेड किया जाएगा. इससे ट्रेनों के संचालन में और ज्यादा सुगमता आएगी. यात्रा सुरक्षित एवं तेज हो जाएगी.

34 ट्रेनों का रूट बदला जाएगा

ललितपुर यार्ड रिमॉडलिंग की वजह से 10 जुलाई से 21 जुलाई तक ट्रेन का संचालन प्रभावित रहेगा. इस दौरान 6 ट्रेनें पूरी तरह निरस्त रहेंगी. वहीं, 34 ट्रेनों का रूट बदला जाएगा.

इन ट्रेनों को निरस्त किया गया

ट्रेन संख्याट्रेन का नाम तारीख
64618ललितपुर – बीना मेमू10 से 21 जुलाई
64617बीना – ललितपुर मेमू10 से 21 जुलाई
22163भोपाल – खजुराहो महामना एक्सप्रेस16 से 20 जुलाई
22164खजुराहो – भोपाल महामना एक्सप्रेस16 से 20 जुलाई
05074लखनऊ सिटी – SMVT बेंगलुरु11 और 18 जुलाई
05073SMVT बेंगलुरु – लखनऊ सिटी14 और 21 जुलाई
07363हुबली – योग नगरी ऋषिकेश13 जुलाई
07364योग नगरी ऋषिकेश – हुबली16 जुलाई

इन ट्रेनों का मार्ग बदला रहेगा

इस सभी ट्रेनों का रूट 13 से 20 जुलाई तक बदला रहेगा

यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन, तिरुपति-जम्मूतवी, जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन, मदुरै-चंडीगढ़, हैदराबाद-हजरत निजामुद्दीन, विशाखापट्टनम-नई दिल्ली, कालका-शिरडी, हरिद्वार-LTT, नई दिल्ली-विशाखापट्टनम, नई दिल्ली-तिरुवनंतपुरम, नई दिल्ली-मैसूर, अमृतसर-बिलासपुर और अमृतसर-नांदेड एक्सप्रेस

ये ट्रेनें वैकल्पिक मार्ग से चलेंगी

LTT-बरेली, इंदौर-बरेली, चेन्नई-नई दिल्ली, बांद्रा टर्मिनस-कानपुर, एलटीटी-अयोध्या कैंट, दादर-गोरखपुर, दादर-बलिया और अहमदाबाद-सहरसा एक्सप्रेस

ये भी पढ़ें: पानी की बोतल पर एक्‍स्‍ट्रा कीमत वसूलना पड़ा भारी, भोपाल के रेडिसन होटल को चुकाने पड़े 8 हजार रुपये

Exit mobile version