भोपाल: श्रमोदय आवासीय विद्यालय में फूड प्वॉइजनिंग से 13 बच्चे बीमार, खाने में छिपकली मिलने का दावा

भोपाल के मुगालिया छाप (नीलबड़) स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय से गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है. फूड प्वॉइजनिंग के चलते स्कूल के 13 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Bhopal News

फाइल फोटो

भोपाल के मुगालिया छाप (नीलबड़) स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय में शनिवार रात (10 अक्टूबर 2026) को एक गंभीर लापरवाही सामने आई है. विद्यालय की मेस में रात का खाना खाने के बाद 13 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें तुरंत जयप्रकाश (जेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया. बीमार सभी बच्चों का इलाज जेपी हॉस्पिटल में किया जा रहा है. इनमें छठवीं से नौवीं कक्षा के बच्चे शामिल है.

उल्टी और पेटदर्ज की शिकायत

स्कूल के छात्रों ने दावा किया है कि उनको जो खाना परोसा गया उसमें छिपकली मिली ती. हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टी नहीं की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार, शनिवार रात छात्रावास में भोजन करने के बाद बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत
होने लगी. इसके बाद उन्हें उपचार के लिए जेपी अस्पताल पहुंचाया गया.

भोजन गुणवत्ता पर कई सवाल

इस घटना के सामने आने के बाद विद्यालय में भोजन की गुणवत्ता और उसकी निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं. हालांकि तबीयत बिगड़ने की वास्तविक वजह जांच और चिकित्सकीय करीक्षण के बाद ही सामने आ सकेगी. खाने में छिपकली मिलने की भी जानकारी सामने आई है. घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. जिसमें सब्जी में छिपकली जैसी चीज तैरती हुई जरूर दिख रही है लेकिन इसकी पुष्टि अभी नहीं की गई है.

रातीबढ़ थाना प्रभारी ने कहा…

रातीबड़ थाना प्रभारी रासबिहारी शर्मा ने बताया कि शनिवार रात बच्चों की तबीयत बिगड़ने और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की सूचना मिली थी. मामले की जांच की जा रही है. तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. विद्यालय की प्राचार्य रतना दुबे से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी.

ये भी पढ़ें: 34 देश, ₹3,729 करोड़ का निवेश…. मध्य प्रदेश बनेगा दुनिया का पसंदीदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन

ज़रूर पढ़ें