MP News: राज्य निर्वाचन आयोग का फैसला, सुसनेर को छोड़कर बाकी नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर उपचुनाव स्थगित

MP By-Poll: इलेक्शन कमीशन के सचिव दिनेश श्रीवास्तव इसकी जानकारी दी है. स्थगित चुनावों के लिए बाद में अलग से कार्यक्रम जारी किया जाएगा. त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन पहले की तरह रहेगा.
madhya pradesh election commission by poll schedule

सांकेतिक तस्वीर

MP News: मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव को लेकर बड़ा फैसला लिया है. आगर-मालवा जिले की सुसनेर नगर परिषद के अध्यक्ष पद ही चुनाव होंगे. टीकमगढ़ नगर पालिका और धार की कुक्षी नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव आयोजित नहीं की किए जाएंगे. इलेक्शन कमीशन के सचिव दिनेश श्रीवास्तव इसकी जानकारी दी है. स्थगित चुनावों के लिए बाद में अलग से कार्यक्रम जारी किया जाएगा. त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन पहले की तरह रहेगा.

EVM से वोट डाले जाएंगे

ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय के लिए उप चुनाव में वोटर्स इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से वोट डालेंगे. नगरीय निकायों में सुबह 7 से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी. वहीं, पंचायतों में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक वोट डाले जाएंगे. नगरीय क्षेत्रों के लिए काउंटिंग 3 अक्तूबर को होगी. सुबह 9 बजे से ही रूझान आने शुरू हो जाएंगे.

ग्राम पंचायतों में पंच पद की बात करें तो वोटों की गिनती वोटिंग के बाद मतदान केंद्र पर ही की जाएगी. इसके अलावा सरपंच और जनपद पंचायत सदस्य के लिए मतों की गणना 3 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से की जाएगी. वहीं, जिला पंचायत सदस्य और पंच पद के परिणाम 5 अक्टूबर को सुबह 10.30 बजे घोषित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: भोपाल महापौर मालती राय की कार को आग लगाने की कोशिश, नगर निगम परिसर में खड़ी थी गाड़ी

चुनाव आयोग ने शेड्यूल जारी किया

राज्य निर्वाचन आयोग ने 31 अगस्त को जो शेड्यूल जारी किया था, उसके मुताबिक 8 सितंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी. 15 सिंतबर तक भरे जाएंगे. नॉमिनेशन की जांच 16 सितंबर 2026 तक की जाएगी. वहीं, नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 18 सितंबर तय की गई है. इसके साथ ही इसी दिन चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे. 29 सितंबर को वोटिंग होगी.

ज़रूर पढ़ें