‘बच्चों के भविष्य पर सवाल उठाते हैं’, CM मोहन यादव ने राहुल गांधी पर कसा तंज

Bhopal News: सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी के दौरे को लेकर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में साल 2002-03 तक जिनकी सरकार रही, वो आज हमारे बीच में विद्यार्थियों के भले की बात करने आ रहे हैं
cm mohan Yadav on Rahul Gandhi chhatron ki goonj

सीएम मोहन यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी

Bhopal News: मध्य प्रदेश के इंदौर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम होने वाला है. इसे लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई हैं. सीएम मोहन यादव ने उनके दौरे को लेकर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में साल 2002-03 तक जिनकी सरकार रही, वो आज हमारे बीच में विद्यार्थियों के भले की बात करने आ रहे हैं

मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार (19 सितंबर) को मेधावी छात्रों को स्कूटी वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए. इस कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि 1956 में मध्य प्रदेश का गठन हुआ. साल 2002-03 तक जिनकी सरकार रही, वो आज हमारे बीच में विद्यार्थियों के भले की बात करने आ रहे हैं. आइए आपका स्वागत है, ना नहीं करते हैं क्योंकि बच्चे दूध का दूध, पानी का पानी समझते हैं. ये तो टॉपर बच्चे हैं, ये तो प्रदेश भी जानता है.

‘आपने ये समय क्यों बर्बाद किया?’

मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष हमारे राज्य में आ रही हैं. बच्चों के भविष्य पर वे प्रश्न उठाते हैं. 55 साल मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही. आज जनता उनसे पूछ रही है कि उनकी सरकार में 22 हजार करोड़ कुल बजट था और आज हमारा बजट ही 4 लाख 38 हजार करोड़ है. आपने ये समय क्यों बर्बाद किया? नारीशक्ति वंदन अधिनियम का विरोध क्यों किया? देश की आधी आबादी उस हक को मांग रही है. कर्नाटक में आपकी सरकार में एक भी महिला को मंत्री नहीं बनाया.

ये भी पढ़ें: इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ से पहले ‘झूठ की गूंज’, शहर की 100 से ज्यादा लोकेशन में लगे पोस्टर

2 लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 2 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इसे लेकर कांग्रेस में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. रीजनल पार्क के पास इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए पुलिस ने 31 शर्तें रखी हैं. जिनमें सभा स्थल पर नाइट विजन कैमरे लगे होने चाहिए, प्रवेश और निकासी के लिए अलग-अलग द्वार होने चाहिए जैसी शर्तें शामिल हैं.

ज़रूर पढ़ें