भोपाल फर्जी पासपोर्ट मामला: STF ने एजेंट नसीम अख्तर को दबोचा, जांच में सामने आई अफसरों की मिलीभगत
Bhopal News: बांग्लादेशियों के पासपोर्ट फर्जी दस्तावेज के जरिए बनवाने वाले मामले में STF ने भोपाल के रहने वाले एजेंट नसीम अख्तर को गिरफ्तार करके उसके पास से 8 फर्जी पासपोर्ट जब्त किए गए.
पासपोर्ट
Bhopal News: भोपाल में बांग्लादेशियों के पासपोर्ट फर्जी दस्तावेज के जरिए बनवाने वाले मामले में STF ने भोपाल के रहने वाले एजेंट नसीम अख्तर को गिरफ्तार करके उसके पास से 8 फर्जी पासपोर्ट जब्त किए गए. अख्तर साल 2016 से शहर के एमपी नगर में टूर एंड ट्रेवल्स का काम कर रहा था, इसके बाद उसने पासपोर्ट एजेंट का काम शुरू कर दिया.
STF की पूछताछ में सामने आया कि फर्जी पासपोर्ट गैंग का मुख्य आरोपी रियाल चौधरी नसीम अख्तर को पासपोर्ट बनाने के लिए देता था. जांच में ये भी सामने आया कि पासपोर्ट ऑफिस के अधिकारियों की मिलीभगत के साथ दस्तावेजों में हेरफेर करके फर्जी पासपोर्ट बनाए गए. मामले में सामने आया कि एक फर्जी पासपोर्ट बनाने के लिए रियाल चौधरी नसीम अख्तर को 25 से 30 हजार रुपये देता था.
खबर को अपडेट किया जा रहा है…