कार्बाइड गन को लेकर CM मोहन यादव की सख्ती, त्योहारों में इस्तेमाल पर रोक, हादसे हुए तो कलेक्टर-SP जिम्मेदार

CM Mohan Yadav Action: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को दीपावली और दूसरों त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि त्योहारों पर किसी भी तरह से कार्बाइड गन और कार्बाइड लैंप का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए.
cm mohan Yadav strict action on carbide guns collector and sp will be responsible firecrackers

सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों के साथ बैठक की

CM Mohan Yadav Action: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार (21 अक्टूबर) को दीपावली और दूसरों त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि त्योहारों पर किसी भी तरह से कार्बाइड गन और कार्बाइड लैंप का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए. इसके साथ ही पटाखों की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए निर्देश दिया. इसके साथ ही कहा कि हादसा हुआ तो कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक जिम्मेदार होंगे.

सीएम ने मंत्रालय में कलेक्टरों, संभागायुक्तों, आईजी और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग की. उन्होंने त्योहारों खासकर दीपावली पर आयोजित होने वाले सामाजिक और धार्मिक आयोजनों एवं मेलों के दौरान कानून व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की.

कार्बाइड गन के बारे में सीएम ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कार्बाइड गन और कार्बाइड लैंप के उपयोग से होने वाली दुर्घटनाओं एवं संभावित जनहानि के मद्देनजर इनके उपयोग पर सख्ती से रोक लगाएं. दीपावली के दौरान संवेदनशील स्थलों पर अग्निशमन वाहनों, अग्निशमन उपकरणों एवं प्रशिक्षित स्टॉफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए. प्रमुख स्थानों पर एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए. निकटवर्ती अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को पूर्व से अलर्ट रखा जाए. चिकित्सकों की ड्यूटी तय कर दी जाए.

बैठक के दौरान सीएम ने कहा कि शहर और कस्बों के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक अपने-अपने जिलों में आगामी पर्वों के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा करें. सभी विभागों के मध्य प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करें, ताकि त्यौहार शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं बगैर दुर्घटना के सम्पन्न हो सके.

क्या है कार्बाइड गन?

कार्बाइड गन के उपयोग की प्रक्रिया में पानी के संपर्क में आने पर कैल्शियम कार्बाइड से निकलने वाली एसीटिलीन गैस अत्यधिक ज्वलनशील होती है, जो थोड़ी सी चिंगारी से भी विस्फोट कर सकती है. इस विस्फोट में छोटे-छोटे प्लास्टिक और धातु के कण बाहर निकलकर आंखें, चेहरे और त्वचा को गंभीर रूप से घायल कर देते हैं. एसीटिलीन गैस के जलने से त्वचा पर झुलसने या आग लगने का खतरा रहता है. एसिटिलीन गैस आंखों एवं त्वचा के लिए बेहद हानिकारक होती है. इस संबंध में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा वर्ष 2025 में एक एडवाइजरी भी जारी की गई है.

ये भी पढ़ें: रिटायर्ड IAS हत्याकांड: 22 दिन बाद भी आरोपी का सुराग नहीं, IAS एसोसिएशन ने CM मोहन यादव से की मुलाकात, SIT गठित

अवैध पटाखा बिक्री पर रोक

सभी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को सख्त निर्देश देते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि जिलों में पटाखों के भंडारण और बिक्री पर कड़ी निगरानी रखें, ताकि छोटे व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी न हो और जान-माल सुरक्षा से भी किसी भी प्रकार का समझौता न हो. त्यौहारों के दौरान अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के लिये सभी आवश्यक प्रबंध किये जाए.

ज़रूर पढ़ें