स्कूल शिक्षा विभाग में होगी 20000 पदों पर भर्ती, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, 200 सांदीपनि स्कूल बनाए जाएंगे
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव(File Photo)
CM Mohan Yadav Announcement: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार (21 अक्तूबर) को स्कूल शिक्षा विभाग में भर्तियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है. भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार अब तक 85 हजार पदों पर भर्तियां की जा चुकी है. आने वाले समय में 20 हजार पदों पर भर्तियां की जाएंगी. हालांकि इस बात की जानकारी नहीं है कि इन पदों पर कब और किन पदों पर भर्तियां होंगी. इनकी चयन प्रक्रिया क्या होगी. इस बात की जानकारी नहीं है.
अनुकंपा नियुक्ति के जो 300 प्रकरण बचे हैं, हम उनका निराकरण भी इसी साल करेंगे। https://t.co/ulc821XIdg
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) October 21, 2026
उन्होंने आगे कहा कि साल 2003 में स्कूल शिक्षा विभाग का बजट 400 करोड़ रुपये था. अब ये बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हो गया है. हमारा जोर स्कूलों में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने और सुविधाओं में वृद्धि को लेकर है.
950 अनुकंपा पत्र वितरित किए
मुख्यमंत्री ने 950 अनुकंपा नियुक्ति पत्र वितरित किए. इनमें 661 सहायक ग्रेड-3, 31 प्राइमरी टीचर और 262 चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के नियुक्ति आदेश हैं. इस मौके पर स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह संबोधित किया. कहा कि पहले अनुकंपा नियुक्ति मिलने में कई बार सालों लग जाते थे. सीएम के निर्देश और विभागीय प्रयासों से इस प्रक्रिया में तेजी आई है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रमोशन से खाली हुए पदों पर नियुक्तियां करने का रास्ता बनाया गया.
ये भी पढ़ें: CM मोहन यादव ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, बोले- पुलिस को लोकतंत्र बचाने का श्रेय
200 नए सांदीपनि स्कूल खोले जाएंगे
सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में 369 सांदीपनि स्कूल संचालित किए जा रहे हैं. आने वाले समय में 200 सांदीपनि स्कूल खोले जाएंगे. इन विद्यालयों को जनजातीय क्षेत्रों में खोलने की मंजूरी दी गई है. आगे स्कूलों की संख्या को और बढ़ाया जाएगा.