‘हार के डर से कांग्रेस ने रची साजिश, गलती मानने के बाद निरस्त हुआ नामांकन…’, राज्यसभा चुनाव पर CM मोहन यादव का जवाब
विस्तार न्यूज़ के साथ सीएम मोहन यादव का एक्सक्लूसिव राउंड टेबल इंटरव्यू
Exclusive Interview CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद विस्तार न्यूज़ के साथ एक्सक्लूसिव राउंड टेबल इंटरव्यू में चुनाव को लेकर पूछे गए. सवाल पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कांग्रेस का सोचा-समझा कदम है. उन्होंने कहा कि रेप की घटना कोई सामान्य घटना नहीं हो सकती. रेप की घटना किसने खड़ी की एक कांग्रेस नेता ने दूसरे कांग्रेस नेता पर आरोप लगाया और आपकी सरकार है, इसलिए आपने प्रकारण पुलिस में दर्ज नहीं होने दिया.
सीएम यादव ने आगे कहा कि न्यायालय की प्रकिया है पुलिस प्रकारण दर्ज नहीं करती है तो कोर्ट में इस्तगासा लगती है, तो उसने इस्तगासा लगाई और ये तो क्रिमिनल धारा में आती है. जो प्रूफ हो गई ताे 2 साल की सजा है.
सीएम ने कहा कि कोई भी प्रत्याशी चुनाव लड़ता है तो उसे ऐसी जानकारियां हलफनामे में देना अनिवार्य होता है. लेकिन इतना होने के बाद भी यदि नामांकन पत्र में जानकारी छिपाई जाती है, तो यह गंभीर मामला बन जाता है.
कांग्रेस ने क्यों छिपाई जानकारी?
सीएम मोहन यादव ने कहा कि भाजपा ने केवल इतना सवाल उठाया कि कांग्रेस ने इस पूरे प्रकरण को नामांकन पत्र में क्यों छिपाया. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हार के डर से इतनी बड़ी गलती की है.
उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्याशियों ने भी नामांकन पत्र दाखिल किए हैं, लेकिन उनमें किसी प्रकार की कोई त्रुटि नहीं रखी गई. जब रिटर्निंग ऑफिसर ने कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन में मौजूद गलती की ओर ध्यान दिलाया, तब कांग्रेस ने समय मांगा और उन्हें समय भी दिया गया.
गलती मानने के बाद निरस्त हुआ नामांकन
मुख्यमंत्री ने कहा कि समय मिलने के बाद कांग्रेस के वकील ने रिटर्निंग ऑफिसर से बहस की, लेकिन अंततः अपनी गलती भी स्वीकार की. इसके बाद नामांकन निरस्त कर दिया गया. उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार यही होना था और इसमें कुछ भी गलत नहीं है. सीएम ने कहा कि जब प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के अनुसार हुई है, तो फिर इसे विवाद का विषय बनाने का कोई औचित्य नहीं है.
कांग्रेस के आरोपों पर सीएम का जवाब
सीएम से जब पुछा गया कि कांग्रेस का कहना है कि नामांकन फार्म में ऐसा कोई कॉलम ही नहीं था, जिसमें उक्त जानकारी दर्ज की जा सके. इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस मामले का उल्लेख किया जा रहा है, उसमें दो साल तक की सजा का प्रावधान है. ऐसे मामलों की जानकारी देना प्रत्याशी की जिम्मेदारी होती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी नेताओं को पहले से पता था कि उनकी हार तय है.
Exclusive | निर्वाचन आयोग पर कांग्रेस ने क्यों फोड़ा हार का ठीकरा?#exclusive #interview @DrMohanYadav51 @CMMadhyaPradesh #rajyasabhaElection #VistaarNews @BJP4MP @drbrajeshrajput pic.twitter.com/0jTnJ8AwCj
— Vistaar News (@VistaarNews) June 14, 2026
मीनाक्षी नटराजन को लेकर भी साधा निशाना
सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के भीतर ही कुछ नेता ऐसे थे, जो नहीं चाहते थे कि मीनाक्षी नटराजन चुनाव जीतें. उन्होंने आरोप लगाया कि अब कांग्रेस पूरी जिम्मेदारी निर्वाचन अधिकारी पर डालकर अपनी हार से बचने की कोशिश कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता कांग्रेस को पसंद नहीं करती. भाजपा ने अपना प्रत्याशी उतारा था और यदि चुनाव होता तो भाजपा का प्रत्याशी निश्चित रूप से विजयी होता.
सिंहस्थ हमारे लिए अवसर- सीएम
सीएम मोहन यादव ने उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ को लेकर कहा कि सिंहस्थ हमारे लिए और देश के लिए एक अवसर है. ऐसे में सिंहस्थ के चलते पश्चिमी मध्य प्रदेश के पूरे हिस्से को नए रूप में विकसित कर रहे हैं. इसमें समूचा मालवा और निमाड़ क्षेत्र शामिल है. हर जिले के अंदर पर्याप्त धार्मिक पर्यटन की व्यवस्था की जा रही है. पौराणिक, प्राचीन, भौगोलिक, खगोलीय और आधुनिक विज्ञान की दृष्टि से काम किया जा रहा है.
UCC पर सीएम मोहन यादव की प्रतिक्रिया
UCC पर सीएम ने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है. जब हमारे देश और राज्यों के अंदर एक व्यवस्था है, तो एक कानून होना चाहिए. देश के तीन राज्यों में UCC लागू हो चुका है और इसमें मध्य प्रदेश भी आगे बढ़ रहा है. OBC आरक्षण पर उन्होंने कहा कि यह मामला कोर्ट में चल रहा है. इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम हो रहा है और इस संबंध में जल्द ही स्पष्ट नीति बनेगी.
ये भी पढे़ं- ‘मांझी समाज से कोई राज्यसभा सांसद नहीं था’, CM मोहन यादव बोले- हमारी पार्टी ने सामान्य व्यक्ति को उच्च सदन पहुंचाया