क्या आप भी अनिक समेत इन 25 ब्रांड्स का घी खाते हैं? हो जाएं सावधान, खाद्य विभाग की जांच में बड़ा खुलासा

MP News: रक्षाबंधन और अन्य त्योहारों से पहले खाद्य विभाग मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई कर रहा है. इसके तहत 20 जुलाई से 25 अगस्त 2026 के बीच दूध, घी एवं अन्य दूध उत्पादों की जांच का विशेष अभियान चलाया गया. इसके अंतर्गत 4642 नमूने जांच के लिए 11.73 लाख किलो सामग्री जब्त की गई
Food Department inspection report 25 brands ghee including Anik was found unsafe

सांकेतिक तस्वीर

MP News: मध्य प्रदेश में खाद्य विभाग की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. अनिक, श्री सुधा प्रीमियम समेत कई ब्रांड्स के घी असुरक्षित पाए गए हैं. पूरे प्रदेश में 20 जुलाई से 25 अगस्त तक कार्रवाई की. इस अभियान में दूध, घी, मावा सहित दूसरी सामग्रियों की जांच की गई, जिसमें 174 नमूने अमानक पाए गए.

11.23 लाख किलो सामग्री जब्त की गई

रक्षाबंधन और अन्य त्योहारों से पहले खाद्य विभाग मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई कर रहा है. इसके तहत 20 जुलाई से 25 अगस्त 2026 के बीच दूध, घी एवं अन्य दूध उत्पादों की जांच का विशेष अभियान चलाया गया. इसके अंतर्गत 4642 नमूने जांच के लिए 11.73 लाख किलो सामग्री जब्त की गई. इसकी कीमत 5.61 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

इन ब्रांड्स का घी असुरक्षित मिला

खाद्य विभाग ने राज्य के 8 जिलों भोपाल, इंदौर, कटनी, उज्जैन, नर्मदापुरम, दमोह, डिंडोरी और धार जिलों से अलग-अलग घी के ब्रांड्स के 174 सैंपल इकट्ठा किए गए. इन ब्रांड्स में रत्नागिरी, अनिक, जेबीएस ओरगी, गौसंत, हम्बल, नंद किशोर घी, नंद कृष्णा, एसआरएमआई मिल्क देसी घी, वास्तु एगमार्क देसी (1), वास्तु एगमार्क देसी (2), वास्तु एगमार्क देसी (3), द्वारकेश, शगुन, दानेदार, भूमि, वास्तु, गोपी श्री, भूमि प्रीमियम प्योर, भूमि काऊ प्योर, अमृत, श्री सुधा प्रीमियम और श्रीमूल शामिल हैं. इन ब्रांड के घी में पॉम ऑयल पाया गया. इनका घी मिलावटी पाया गया.

ये भी पढ़ें: ‘सब इंतजाम हो रहे हैं जी, चिंता मत करो…’, चीनी के बढ़ते दाम पर बोले शिवराज सिंह चौहान

18 उत्पादों के लाइसेंस-रजिस्ट्रेशन रद्द

खाद्य विभाग ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश के बाद राज्य भर में कार्रवाई की जा रही है. दूध और सहित अन्य उत्पादों के 2605 लीगल नमूने और 2037 सर्विलेंस नमूने संग्रहित किए गए. राज्य खाद्य प्रयोगशाला ने 680 नमूनों की जांच रिपोर्ट जारी कर दी है. इसके बाद 18 लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिए गए हैं.

ज़रूर पढ़ें