IAS अनिल डामोर का हार्ट अटैक से निधन, कुछ दिनों पहले ही विदिशा से भोपाल हुआ था ट्रांसफर
अनिल डामोर
IAS Anil Damor Passes Away: MP News: 2019 बैच के आईएएस अधिकारी 46 वर्षीय अनिल कुमार डोमार का हार्ट अटैक से मंगलवार सुबह निधन हो गया. सुबह अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हे अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में ले जाया गया था, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अनिल कुमार डामोर विदिशा में अपर कलेक्टर के पद पर काम कर चुके थे. इसी महीने राज्य शासन ने उनका तबादला पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, भोपाल में उप सचिव के पद पर किया था
प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर
डामोर की के निधन की खबर आने के बाद से ही प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर फैल गई है. जैसे ही खबर सामने आई बड़ी सख्या में अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए. अस्पताल परिसर में उनके परिचित अधिकारी, कर्मचारी को अचानक खोने का दुख साफ दिखाई दे रहा था. फिलहाल मेडिकल कॉलेज में उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.
डामोर के सहकर्मियों के अनुसार, डामोर बहुत ही हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के अधिकारी थे. वे अधिकारियों और के साथ-साथ कर्मचारियों से भी प्यार से बता करते थे और बेहतर व्यवहार के साथ रहते थे.
खबर को अपडेट किया जा रहा है…