गृह सचिव शिल्‍पा गुप्‍ता करेगी इंटर्न डॉक्टरों पर लाठीचार्ज मामले की जांच, एक सप्‍ताह में सरकार को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

Bhopal News: वाटर कैनन और बल प्रयोग की प्रशासनिक जांच की जाएगी. इसकी जिम्मेदारी गृह विभाग सचिव शिल्‍पा गुप्‍ता को सौंपी गई है. एक सप्‍ताह में सरकार को जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी.
Intern doctors protest

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन

Bhopal News: भोपाल में इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई है. सरकार से बातचीत के बाद 21 हजार 500 रुपये स्‍टाइपेंड (50 फीसदी) पर सहमति बन गई है. वहीं, प्रदर्शन के दौरान पुलिस के बल प्रयोग की भी अब जांच तेज हो गई है. कल लाठीचार्ज मामले में 2 पुलिसकर्मी काे लाइन अटैच किया गया था.

अब इस पूरे मामले में बड़ा आदेश दिया गया है. वाटर कैनन और बल प्रयोग की प्रशासनिक जांच की जाएगी. इसकी जिम्मेदारी गृह विभाग सचिव शिल्‍पा गुप्‍ता को सौंपी गई है. एक सप्‍ताह में सरकार को जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी.

खबर को अपडेट किया जा रहा है…

ज़रूर पढ़ें