कैसे इंजीनियर से नेता बने रजनीश अग्रवाल? विस्तार न्यूज पर खुद बताया, अब राज्यसभा जाने की है तैयारी
प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल
मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सागर जिले के मंडी बामोरा निवासी और प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है. रजनीश अग्रवाल को भाजपा ने टिकट देकर एक बार फिर से साबित कर दिया है कि आज भी पार्टी में जमीनी नेताओं का मूल्यांकन शीर्ष स्तर पर होता है. रजनीश का चयन बुंदेलखंड के लिए ये एक ऐतिहासिक सियासी संदेश है. राज्यसभा के लिए नामांकन के बाद रजनीश अग्रवाल ने विस्तार न्यूज से खास बातचीत की.
राजनीति और करियर से जुड़े रहस्यों से पर्दा
इस दौरान उन्होंने अपनी राजनीति और करियर से जुड़े रहस्यों से पर्दा उठाया. विस्तार न्यूज के ग्रुप एडिटर ब्रजेश राजपूत ने पूछा कि आप ने पत्रिकारिता की पढ़ाई की तो फिर… इस पर बीजेपी राज्यसभा उम्मीदवार रजनीश अग्रवाल ने बताया कि मैं तो चला था इंजीयनियर बनने, सागर यूनिवर्सिटी में इक्ट्रॉनिक्स से इंजीनियरिंग की लेकिन फिर वहां के पत्रकारिता डिपार्टमेंट से निकले हुए लोगों को देखा तो लगा कि क्रिएटीविटी तो यहीं है. तो फिर अचनाक से लाइन चेंज कर दी.
कुछ दिन किया पत्रकारिता का काम-रजनीश अग्रवाल
उन्होंने आगे बताया कि फिर मैने पत्रिकारिता कर डाली, इसके बाद दिल्ली जाने का मन बनाया कि वहां जाकर मैं भी किसी अखबार में लिखूंगा, लेकिन फिर माखन लाल यूनिवर्सिटी, भोपाल से मास्टर ऑफ ब्रॉस्कास्टिंग जर्नलिज्म में डिग्री हासिल की इसके बाद दिल्ली गया और वहां कुछ समय मीडिया चैनलों में काम भी किया. लेकिन फिर वो भागदौड़ वाला जीवन रास नहीं आया और वापस आकर विद्यार्थी परिषद में जुड़ गया.