MP Weather: एमपी में मानसून ने पकड़ा जोर, IMD ने कई जिलों में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट

MP Weather Update: प्रदेश पर मानसून ट्रफ और एक अन्य मानसूनी सिस्टम का असर बना हुआ है, जिसके चलते सोमवार को कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई.
Weather Update

आज का मौसम

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. प्रदेश पर मानसून ट्रफ और एक अन्य मानसूनी सिस्टम का असर बना हुआ है, जिसके चलते सोमवार को कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई. मंगलवार को भी मौसम विभाग ने सतना, कटनी, उमरिया, मंडला, डिंडौरी, सिवनी, रायसेन और बैतूल समेत 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इन जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान 4 इंच या उससे अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है.

भोपाल समेत कई जिलों में बारिश की संभावना

राजधानी भोपाल में सुबह से हल्की बारिश का सिलसिला जारी है. इसके अलावा भोपाल, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, हरदा, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट, रीवा, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है.

खबर को अपडेट किया जा रहा है…

ज़रूर पढ़ें