Bhopal: किसान आंदोलन में वायरल हुईं IPS मोनिका शुक्ला, बोलीं- हमने अपना कर्तव्य निष्ठा से निभाया

Bhopal: किसान आंदोलन के बाद IPS मोनिका शुक्ला का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
Bhopal Farmer Protest

किसान आंदोलन, भोपाल

Bhopal: किसान आंदोलन के बाद IPS मोनिका शुक्ला का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. प्रदर्शनकारीयों को रोकने बस के सामने अकेले खड़ी हो गई थी भोपाल की एडिशनल कमिश्नर मोनिका शुक्ला. वीडियो वायरल होने पर मोनिका शुक्ला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमने अपना कर्तव्य निष्ठा से निभाया. हम अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहे थे. किसानों का जो प्रदर्शन होता है उससे मैं काफी फैमिलियर हूं.

इसीलिए बस के सामने खड़ी हो गई…

प्रदर्शन को लेकर मोनिका शुक्ला ने कहा कि हम अपनी कानून व्यवस्था को बिगड़ने से रोके, इसीलिए बस के सामने खड़ी हो गई. प्रदर्शनकारी बेरीकेड तोड़कर शहर की दूसरी तरफ जाने का प्रयास कर रहे थे. पुलिस का पूर्ण बल दूसरे दिशा में था. मेरे साथ केवल दो से तीन पुलिस कर्मी ही मौजूद थे. एक प्रदर्शनकारी बस को चलाने की कोशिश कर रहा था. मैं बस को चलाने से रोकने के लिए सामने खड़ी हो गई.

मोनिका शुक्ला ने बताया कि मैंने प्रदर्शनकारी से कहा-मैं तुम्हारे सामने खड़ी हूं, तुम बस नहीं चला सकते बाहर आ जाओ, बस के ऊपर बैठे लोगों से भी मैंने कहा आपको चोट लग जाएगा आप नीचे आ जाइए. पुलिस जो काम करती है बहुत संयम के साथ काम करती है.मेरे साथ भोपाल पुलिस की ढाई सौ टीम दो से तीन रात से जगी हुई थी. जो जहां था वह बेस्ट देने की कोशिश कर रहा था.

घर वालों के प्रति चिंतित

उन्होंने आगे कहा कि हर व्यक्ति अपने घर वालों के प्रति चिंतित होता है. उनका चिंतित होना लाजमी है कई मित्रों और कॉलीग ने सपोर्ट किया. वहां पर दो ही तीन पुलिसकर्मी मौजूद थे,प्रदर्शनकारी 1500 थे और पुलिस बल केवल 200 थे.

बता दें कि मोनिका शुक्ला भोपाल कमिश्नररेट में एडिशनल कमिश्नर बनने से पहले DIG भोपाल देहात, एसपी विदिशा,रायसेन, नरसिंहपुर रह चुकी है. फिलहाल वह भोपाल कमिश्नरेट में एडिशनल कमिश्नर क्राइम की जिम्मेदारी संभाल रही है. अपने तेज तर्रार अंदाज और बेबाकी के लिए मोनिका शुक्ला जानी जाती हैं.

यह भी पढ़ें: CWG 2026: मुरली श्रीशंकर ने लॉन्ग जंप में जीता सिल्वर, भारत की झोली में एक और पदक

ज़रूर पढ़ें