Vistaar NEWS

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द मामला, प्रदर्शन ना करने वाले जिला अध्यक्षों पर गिरी गाज, PCC ने 3 दिनों में मांगा जवाब

Bhopal News

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी

MP News: मध्य प्रदेश से कांग्रेस की एकमात्र राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने के बाद पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया. अलग-अलग शहरों और जिलों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया. इस प्रदर्शन कार्यक्रम में जिन जिला अध्यक्षों ने भाग नहीं लिया है. उन पर गाज गिरने वाली है.

PCC ने तीन दिनों में मांगा जवाब

दरअसल, निर्देश के बाद भी कुछ कांग्रेस जिला अध्यक्षों ने प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लिया था. पुतला दहन प्रदर्शन में जिला समितियों ने भाग नहीं लिया था. अब ऐसे जिला अध्यक्षों और जिला समितियों पर गाज गिरी है. कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय ने प्रदर्शन में हिस्सा ना लेने वालों को नोटिस दिया है. तीन दिनों का वक्त दिया गया है. कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. संतोषजनक उत्तर ना मिलने पर कार्रवाई की बात कही गई है.

क्या है पूरा मामला?

मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीट पर 18 जून को मतदान होने वाले हैं. इसके लिए बीजेपी ने दो और कांग्रेस ने एक उम्मीदवार को मैदान पर उतारे थे. भारतीय जनता पार्टी की ओर से तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल ने नामांकन दाखिल किया. वहीं, कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन को प्रत्याशी बनाया. तीनों के नामांकन भरने के बाद सामने आया कि तेलंगाना में हुए एक कानूनी मामले को नटराजन ने छिपाया है. इसके रिटर्निंग ऑफिसर ने उनका नामांकन रद्द कर दिया.

ये भी पढ़ें: MP के युवाओं के लिए खुशखबरी! फिर शुरू होगी खेल कोटे से पुलिस में सीधी भर्ती

इसी बीच बीजेपी ने तीसरे उम्मीदवार महेश केवट मैदान में उतार दिया और पर्चा भरवा दिया. भारतीय जनता पार्टी के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध जीत गए. इसके लेकर कांग्रेस ने भोपाल से लेकर दिल्ली तक प्रदर्शन किया. सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया, जहां से उन्हें निराशा हाथ लगी. कानूनी दांव पेच के साथ पार्टी ने जमीनी स्तर पर भी लड़ाई लड़ी. चुनाव आयोग और बीजेपी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया.

Exit mobile version