MP के युवाओं के लिए खुशखबरी! फिर शुरू होगी खेल कोटे से पुलिस में सीधी भर्ती
मध्य प्रदेश पुलिस हेडक्वार्टर
MP Police Direct Recruitment Sports Quota: सरकारी नौकरी की तलाश कर युवा खिलाड़ियों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है. अब खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी के लिए दूसरे राज्यों और केंद्रीय भर्ती का रुख नहीं करना पड़ेगा. मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने पुलिस विभाग में सीधी भर्ती के लिए खेल कोटे को फिर से शुरू करने का निर्णय किया है.
15 जून को जारी की गई नोटिफिकेशन
इस महत्वपूर्ण कदम के लिए गृह विभाग ने मध्य प्रदेश पुलिस (उत्कृष्ट खिलाड़ियों की नियुक्ति) नियम 2021 में बदलाव किया गया है. संशोधित नियमों की नोटिफिकेशन 15 जून को जारी कर दी गई है. अब राज्य के खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी पाने के लिए जद्दोजहद नहीं करनी पड़ेगी. नए नियमों के तहत पुलिस में 10 उप निरीक्षक और 50 कॉन्स्टेबल के पद पर भर्ती की जाएगी.
इसके लिए कौन से खिलाड़ी पात्र होंगे?
इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें खेल गतिविधियों, प्रतिस्पर्धा एवं खेल प्रशिक्षण में सहायता करना है. संशोधित किए गए नियमों के मुताबिक पुलिस हेडक्वार्टर हर साल भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करेगा. इसमें ओलंपिक, एशियाड, कॉमनवेल्थ गेम्स, विभिन्न खेलों के विश्व कप और चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ी पात्र होंगे. खिलाड़ियों को एजुकेशन, शारीरिक मापदंड, लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) से रियायत दी जाएगी.
ये भी पढ़ें: ‘बाबा महाकाल चाहेंगे तो इसी सत्र में पारित हो जाएगा प्रस्ताव’, UCC पर बोले CM मोहन यादव
उप निरीक्षक पद के लिए वही खिलाड़ी पात्र होंगे जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था. वहीं, राष्ट्रीय खेल चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले प्लेयर्स कॉन्स्टेबल के पद के लिए आवेदन कर सकेंगे.