MP Monsoon: 9 दिन देरी से एमपी पहुंचा मानसून, 30 से अधिक जिलों में बारिश हुई, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
MP Monsoon: राजधानी भोपाल में बुधवार शाम को तेज रफ्तार हवा चली. इसके बाद झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा. जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, नीमच, कटनी, सिवनी समेत 30 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई.
भोपाल में हुई तेज बारिश
MP Monsoon: लंबे इंतजार के बाद मानसून ने मध्य प्रदेश में एंट्री ले ली है. ये अपने तय समय 15 जून से 9 दिन लेट है. प्रदेश के दक्षिणी, दक्षिण पश्चिमी और दक्षिण पूर्वी जिलों में बुधवार (24 जून) को झमाझम बारिश हुई. राज्य में मानसून की दस्तक बालाघाट के रास्ते हुई. मौसम विभाग के अनुसार 2-3 दिनों में पूरे राज्य में पहुंच जाएगा.
भोपाल में हुई झमाझम बारिश
- राजधानी भोपाल में बुधवार शाम को तेज रफ्तार हवा चली. इसके बाद झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा.
- जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, नीमच, कटनी, सिवनी समेत 30 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई.
- छिंदवाड़ा जिले के चांद में प्रदेश की सबसे ज्यादा बारिश 75.2 मिमी दर्ज की गई.
- वहीं, राहतगढ़ में 60.2 मिमी, लखनादौन में 56.2 मिमी, पांढुर्णा में 53 मिमी और नरेटन में 52 मिमी बारिश हुई. सीहोर में 52 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली. बालाघाट में ओलावृष्टि हुई.
पचमढ़ी सबसे ठंडा शहर रहा
- मध्य प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी पिछले कई दिनों से सबसे ठंडा शहर बना हुआ है. यहां बुधवार को न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
- दमोह में 20 डिग्री, धार एवं खंडवा में 21 डिग्री, अनूपपुर जिले के अमरकंटक में 21.7 डिग्री और सागर में न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
- सीधी और दतिया मध्य प्रदेश के सबसे गर्म शहर रहे. यहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा.
ये भी पढ़ें: MP News: 27% ओबीसी आरक्षण पर हाई कोर्ट में 15 जुलाई से होगी रोजाना सुनवाई, जल्द फैसले की उम्मीद
आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा?
- IMD के मुताबिक अगले 3 दिनों तक प्रदेश के मौसम में कोई विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा. बारिश का दौर जारी रहेगा.
- मौसम विभाग सीहोर और जबलपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यहां तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. इसके अलावा बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
- सीधी में लू चलने की संभावना जताई गई है. अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है.
- भोपाल, विदिशा, इंदौर, धार, झाबुआ, कटनी, उमरिया, सतना, हरदा, खरगोन, बैतूल, मैहर, सिवनी, सागर समेत 30 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है.