MP Weather: इसी हफ्ते विदा होगा मानसून, IMD ने बताया कहां से होगी वापसी शुरू
फाइल फोटो
MP Weather: भोपाल: मध्यप्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. मध्यप्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. प्रदेश में बारिश का सीजन अब खत्म होने की कगार पर है.इसी हफ्ते प्रदेश से मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इसकी शुरुआत प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से से होगी.
सबसे पहले उज्जैन-ग्वालियर से लौटेगा मानसून
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो, मानसून के लौटने की शुरुआत प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से से होगी. सबसे पहले उज्जैन और ग्वालियर संभाग के जिलों में मानसून की वापसी होगी. इसके बाद इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम और सागर संभाग से बादल छंटेंगे. विभाग ने बताया है कि मानसून की वापसी की सीमा रेखा राजस्थान और पंजाब होते हुए अब एमपी के उत्तर-पश्चिम तक पहुंच गई है.
आज 19 जिलों में बूंदाबांदी का अलर्ट
वहीं जाने से पहले मानसून आखिरी झलक दिखाएगा. अगले तीन दिन तक कहीं-कहीं हल्की फुहारें पड़ सकती हैं. आज बुधवार को 19 जिलों के लिए गरज-चमक और बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया गया है. इसमें बैतूल, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर और पन्ना शामिल हैं.
मौसम विभाग ने आज प्रदेश के बड़े हिस्से में मौसम साफ रहने की बात भी कही है. राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, विदिशा, रायसेन, सीहोर समेत करीब 36 जिलों में तेज धूप खिली रहेगी. 1 और 2 अक्टूबर को इक्का-दुक्का जगह ही बारिश होगी और 3 अक्टूबर के बाद पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा.
कठुआ के CISF कैंप में फायरिंग, बहस के बाद हेड कॉन्स्टेबल ने साथियों पर चलाई गोली, 4 की मौत