MP Teacher Promotion Big Update: भोपाल: मध्यप्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, प्रदेश में शिक्षकों के लिए होने वाले TET परीक्षा के बाद करीब 30 हजार से ज्यादा शिक्षक प्रमोट होंगे. जिसके बाद खाली होने वाले पदों और रिटायरमेंट से रिक्त पदों को मिलाकर अगले साल करीब 48 हजार पदों पर नई भर्ती की स्थिति बन सकती है. प्रदेश में लंबे समय से शिक्षक भर्ती के इंतजार में युवाओं के लिए बड़ी खबर है.
शिक्षक संवर्ग के प्रमोशन अभी बाकी
दरअसल प्रदेश में सरकार ने प्रमोशन की प्रक्रिया 30 जुलाई से शुरू कर दी है. करीब एक लाख प्रमोशन भी हो चुके हैं, लेकिन स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षक संवर्ग के प्रमोशन अभी बाकी हैं. वहीं लिपिक संवर्ग और ऊंचे पदों पर बैठे अधिकारियों के प्रमोशन किए जा चुके हैं.
TET रिजल्ट के बाद प्रमोशन की पहली सूची जारी होगी
बता दें दिसंबर में TET यानी कि टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट के बाद विभाग प्रमोशन की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगा. विभाग प्रमोशन की पहली सूची जारी कर सकता है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत दिसंबर 2028 तक छह बार TET परीक्षा कराई जानी है. पहली परीक्षा दिसंबर में माध्यमिक शिक्षा मंडल के जरिए प्रस्तावित है.
2026 में होगी भर्ती?
गौरतलब है कि, मौजूदा तैयारी के मुताबिक 2026 में शिक्षकों की नई भर्ती का विज्ञापन आने की संभावना फिलहाल नहीं है. शिक्षकों की नई भर्ती का विज्ञापन मार्च 2028 के बाद जारी किया जा सकता है. वहीं इसके बाद परीक्षा, रिजल्ट और नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होगी
जमुई केस में CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर बवाल, तेजस्वी ने कर दी ये बड़ी मांग
