MP Weather: भोपाल-जबलपुर समेत 30 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर के मौसम का हाल

MP Weather: मानसून के इंतजार के बीच प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी है. कई शहरों में मौसम सुहावना बना हुआ है. भोपाल और उज्जैन में तेज बारिश दर्ज की गई. IMD ने 30 से ज्यादा शहरों के लिए अलर्ट जारी किया है.
mp weather

फाइल फोटो

MP Weather: मध्य प्रदेश में मानसून के इंतजार के बीच प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी है. कई शहरों में मौसम सुहावना बना हुआ है. आंधी-तूफान के साथ हो रही बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई है. उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, ग्वालियर, श्योपुर, सीहोर और धार के पीथमपुर में तेज बारिश रिकॉर्ड की गई. इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई.

पिछले 24 घंटे में मौसम कैसा रहेगा?

  • पिछले 24 घंटे की बात करें तो मध्य प्रदेश के 30 से ज्यादा शहरों में बारिश हुई.
  • राज्य की सबसे ज्यादा बारिश सिंगोली में 56 मिमी रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा करांजिया में 40.2 मिमी, खिलचीपुर में 27.6 मिमी, बड़ौदा में 27 मिमी और बेनीबारी में 24.8 मिमी बारिश हुई.
  • शिवपुरी में 46 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली.
  • वहीं, रीवा, सतना, मऊगंज, सीधी, जबलपुर, कटनी, मंडला, डिंडोरी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, झाबुआ, रतलाम, नीमच, आगर, राजगढ़, विदिशा, सागर, दमोह में तेज रफ्तार हवा चली और आंधी आई. इसके साथ ही कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई.

खजुराहो सबसे गर्म शहर

  • जहां एक ओर बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. वहीं, दूसरी ओर खजुराहो मध्य प्रदेश का सबसे गर्म शहर बना हुआ है. यहां शनिवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.
  • नर्मदापुरम जिले का पचमढ़ी और एकमात्र हिल स्टेशन राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा. यहां न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें: अवंतिका के परिवार में पहले से तीन डॉक्टर, NEET छात्रा की तीसरी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत; उमंग सिंघार ने परीक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा?

  • मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आने वाले 5 दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.
  • सीहोर, अनूपपुर, शहडोल और डिंडोरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया.
  • इसके साथ ही भोपाल, विदिशा, जबलपुर, देवास, इंदौर, धार, ग्वालियर, दतिया, भिंड, सीधी, रीवा, मऊगंज समेत 30 से अधिक शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

ज़रूर पढ़ें